खत्म हुआ Pawan Singh और Khesari Lal Yadav की लड़ाई- दुश्मनी भूल एक दूसरे को लगाया गले….

Battle of Pawan Singh and Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा और गाने आज दुनिया भर के लोग देखते और सुनते हैं। भोजपुरी फिल्म के दो दिग्गज पवन सिंह और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की दुश्मनी से भी हर कोई वाकिफ हैं।

सोशल मीडिया पर आए दिन दोनों एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहते थे, लेकिन फेमिना भोजपुरी आइकन अवार्ड्स में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर हर कोई हैरान है। अवार्ड शो के दौरान पवन सिंह (Pawan Singh) और खेसारी लाल यादव ने एक दूसरे के साथ फिर से एक बार दोस्ती का हाथ बढ़ा दिया है।

दोनों सुपर स्टार हुए एक

भोजपुरी सिनेमा के दो सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह को आज से पहले लोगों ने लड़ते और सोशल मीडिया पर एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते देखा है, लेकिन इस अवॉर्ड शो के दौरान दोनों ने दूसरे को गले लगाया फिर होटल की भी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों एक दूसरे को चूमते हुए नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग पसंद कर रहे हैं।

रवि किशन ने कराया मिलन

दरअसल, इस अवार्ड शो के दौरान भोजपुरी और हिंदी सिनेमा में परचम लहराने वाले अभिनेता रवि किशन ने दोनों ही सुपरस्टार पवन और खेसारी को एक दूसरे के साथ प्रेम से रहने की सीख दी। रवि किशन ने दोनों से प्रॉमिस भी करवाया कि आगे से ना लड़े। वहीं पवन सिंह और खेसारी लाल ने भी रवि किशन से वादा किया कि अब दोनों नहीं लड़ेंगे यासीन देख वहां मौजूद हर कोई खुशी से झूमने लगे।

इस इवेंट के बाद हर कोई रवि किशन का शुक्रिया अदा कर रहा है। भोजपुरी फिल्म के अभिनेत्री काजल राघवानी ने भी रवि किशन को शुक्रिया कहते हुए पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की एक तस्वीर शेयर की है, जिसे लोग को पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर हर जगह इन्हीं दोनों की तस्वीर नजर आ रही है।