Manoj Tiwari : पहली शादी चली 12 साल, फिर 49 की उम्र में रचाया दूसरा ब्याह, पत्नी हुई प्रेग्नेंट तो खुला राज..

Manoj Tiwari Personal Life: एक्टर, सिंगर और राजनेता रह चुके मनोज तिवारी आज भी किसी के लिए अनजान नहीं हैं। आज के समय में भले ही मनोज तिवारी Manoj Tiwari फिल्मों और संगीत से दूर हैं लेकिन उनके सदाबहार गाने आज भी लोगों के दिलों पर छाए हुए हैं।

वहीं अपने प्रोफेशन के साथ ही मनोज तिवारी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच छाए रहते हैं। मनोज अपनी शादी और अफेयर को लेकर अक्सर ही सुर्खियां बटौरते देखे गए है। मनोज कुमार की पहली शादी की खूब चर्चा में रही थी।

जो की उन्होंने साल 2000 में की थी। लेकिन मनोज Manoj Tiwari की ये शादी लंबे समय तक नहीं चल सकी और 12 साल बाद दोनों ने हमेशा के लिए अपनी जिंदगी के रास्ते अलग कर लिए। मनोज तिवारी ने 2000 में रानी तिवारी से शादी की थी जिनसे उन्हे एक बेटी भी हैं, जिसका नाम ऋति हैं। लेकिन मनोज तिवारी के बिग बॉस एक चौथे सीजन में जाने के बाद इन दोनों की शादी में दरार आ गई और इसकी वजह एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को माना जाता हैं।

बताया जाता हैं की श्वेता तिवारी के साथ शो में नजदीकियों के चलते मनोज तिवारी की असल शादी खतरे में आ गई। हालांकि श्वेता तिवारी के साथ बिग बॉस के बाद मनोज तिवारी के रिश्ते को लेकर कोई खास बात बनी नहीं। जिसके बाद मनोज तिवारी ने सिंगल रहने की ठान ली थी।

ऐसे में लंबे समय तक सिंगल रहने के बाद मनोज Manoj Tiwari ने कोरोना काल के दौरान खबर आई की मनोज तिवारी ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली हैं, और वे दोबारा एक और बेटी के पिता बन गए है। बतया जाता हैं की मनोज ने सुरभि तिवारी जो की गायक है उनसे शादी कर ली थी। जिसके बाद सुरभि और मनोज को दो बेटी हुई।