बेगूसराय में युवक को दिनदहाड़े मारी गोली

न्यूज डेस्क : इस वक्त की एक बड़ी खबर बेगूसराय जिले से आ रही है। जहां बदमाशों में पुलिस का इकबाल खत्म होता दिख रहा है। दरअसल बेगूसराय में दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी गई है। मामला जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र का है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक शख्स को गोली मारकर घायल कर दिया।

उक्त गोली लगे युवक को आनन फानन में घायल अवस्था में लोगों ने बेगूसराय के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। मिल रही जानकारी के अनुसार फुलवरिया थाना की पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गयी है। गोली क्यों मारी गयी है इस बात का पता नहीं चल सका है। वहीं उक्त घायल युवक के बारे में बताया जा रहा है कि मरसैती में गोली मारी गई है। युवक कृष्णा इलेक्ट्रॉनिक राजेंद्र रोड का बताया जा रहा है। उक्त युवक की पहचान जय कृष्ण लोहार के रूप में हुई है। घायल युवक बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। वह राजेंद्र रोड बरौनी का रहने वाला बताया जा रहा है। उक्त युवक के सीना में एक व पेट में 3 गोलियां लगी है । युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों के द्वारा ऑपरेशन करके चार गोलियां निकाली गई। पेशेंट की स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है पेशेंट को आईसीयू में भर्ती कराया गया है । डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है।