पानीपत से अपने घर वापस आ रहे युवक बरौनी जंक्शन से लापता , बीते 12 दिनों के बाद भी कोई सुराग नहीं

तेघरा (बेगूसराय) तेघरा थाना अंतर्गत मधुरापुर दक्षिणी टोला वार्ड 24 निवासी जनार्दन सिंह का 21 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार पानीपत मैं किसी निजी कंपनी में कार्य करता था। वहां से अपने घर वापसी के लिए ट्रेन से बरौनी जंक्शन पहुंचा। बरौनी जंक्शन पर उसके पहचान के कुछ लोगों ने देखा और उससे बात भी किया। मिली जानकारी के अनुसार 10 अगस्त को बरौनी में उसे कई लोगों ने देखा और बात भी किया।

कुंदन बरौनी जंक्शन से अपने घर आने की तैयारी में था उस दिन से आज तक उस की घर वापसी नहीं हुई है। उक्त युवक वार्ड पार्षद भूषण सिंह का भतीजा है। 12 दिन बीत जाने के बाद भी कुछ अता पता नहीं है। परिजनों ने तेघरा थाना में लिखित सूचना देकर उक्त युवक को ढूंढने एवं स्वकुशल घर वापसी की उम्मीद लगाए बैठी है। इतने दिन बाद कुछ अता पता नहीं होने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई है।

परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई इसके बावजूद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर लापता कुंदन के बारे में कोई सूचना नहीं मिलने से परिजनों में किसी अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं। सूचना देने वालों को वार्ड पार्षद भूषण सिंह की तरफ से सम्मानित भी किया जाएगा। वह सूचना मोबाइल नंबर 7544 950 549 पर दिया जा सकता है।