बेगूसराय : पति ने Reels बनाने से रोका तो पत्नी ने कर दी हत्या, पढ़िए Inside Story…..

इस बदलते दौर में Reels बनाने और देखने का चस्का हर किसी को लग चुका है। 30 सेकंड की इस छोटी विडियो शॉर्ट्स के चक्कर में लोग ना जाने कितना मेहनत करते हैं। वैसे तो यह Reels बनाने का चलन टिक टॉक एप के मध्यम से आया था। मगर, धीरे-धीरे यह चलन काफी ज्यादा बढ़ गया। जिसके बाद आम आदमी हो या फिर सेलिब्रिटी सभी रील्स के दीवाने हो गए।

विगत, कुछ सालों पहले Tik-Tok के बैन होने के बाद Instagram और Facebook जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने Reels का चलन बढ़ाया। मगर, धीरे-धीरे यह आदत पागलपन का रूप लेती जा रही है। जी हां..मनोरंजन के लिए बनाया गया यह फीचर आज लोगों की सनक बन गया है। Reels की सनक इस हद तक पहुंच गया है की लोग इस चक्कर में इंसान की जान लेने पर उतारू हो गए हैं।

Reels की सनक का एक ताजा मामला बिहार के बेगूसराय से आया है। जहां एक पत्नि ने Reels बनाने के चक्कर में अपने ही पति की हत्या कर दी। Reels बनाने की सनक इस हद तक जा सकती है किसी ने यह बात सोचा तक नहीं होगा।

बता दें कि पति अपनी पत्नि के Reels बनाने की आदत से काफी परेशान था। महेश्वर कुमार राय (पति) समस्तीपुर का रहने वाला था। उसकी शादी बेगूसराय के रानी कुमारी से करीब 7 साल पहले हुई थी। रेनू इंस्टाग्राम पर Reel बनाती थी। इंस्टाग्राम पर उसके करीब 8000 से फॉलोअर्स थे। मगर, पति महेश्वर को पत्नी का रील बनाना पसंद नहीं था। वह अपनी पत्नी को रील बनाने से हमेशा रोकता था।

महेश्वर कोलकाता में रहकर अपने परिवार का जीवन यापन करता था। कुछ दिन पहले ही वह कोलकाता से अपने घर आया था। 7 जनवरी को वह बेगूसराय अपने पत्नी के घर आया। वही, पर एक बार फिर रील बनाने को लेकर दोनों पति-पत्नी में बहस हुई। इस बात से गुस्सा होकर पत्नी ने अपने पति की हत्या कर डाली।