बेगूसराय में जंगलराज रिटर्न! 2 स्प्लेंडर सवार अज्ञात अपराधियों ने 40Km के दायरे में 11 लोगों को मारी गोली..

बेगूसराय : बेगूसराय में अज्ञात अपराधियों ने जिले ही नहीं बल्कि पूरे बिहार को हिला कर रख दिया है। बता दे की मंगलवार की शाम स्प्लेंडर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने 11 लोगों को गोली मार दी जिसमें न्यूज़ लिखे जाने तक 1 की मौत हो गई है। वही, कुछ व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताते चलें कि यह घटना लगभग 6 बजे शाम की है। जहां दो साइको अपराधी पिस्तौल से गोली चलाते बरौनी थाना क्षेत्र से तेघड़ा थाना व बछवाड़ा थाना क्षेत्र में बढ़ते चले गए। सड़क किनारे से जा रहे 11 लोगों को गोली मार दी और लगातार फायरिंग करते हुए आगे बढ़ते रहे। कुछ लोगों का कहना है कि दोनों साइको शूटर्स नशे की हालत में थे और दोनों फायरिंग कर रहे थे।

वहीं पुलिस की तरफ से दोनों को विक्षिप्त बताया जा रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दोनों साइको अपराधियों ने 40 किलोमीटर के अंदर 11 लोगों को अलग-अलग जगहों पर गोली मार दी। 11 लोगों को गोली मारने के बाद दोनों अपराधी राजेन्द्र पुल होते हुए पटना के मोकामा की तरफ भाग निकले हैं। पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी में जुटी है।