Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Kabar Tal : काबर टाल में जलजमाव से रबी खेती ठप, हजारों किसान संकट में..

    January 9, 2026 11:35 am

    रामदीरी महाभोज : अफसरों से लेकर मंत्रियों तक शामिल, 1.5 लाख लोगों ने किया भोजन..

    January 9, 2026 11:04 am

    Begusarai News : बेगूसराय में MSME उद्यमियों के लिए IPR जागरूकता कार्यक्रम आयोजित..

    January 8, 2026 6:44 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय में अपराधियों का तांडव; केंद्रीय मंत्री के मामा को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती…
    Begusarai News

    बेगूसराय में अपराधियों का तांडव; केंद्रीय मंत्री के मामा को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती…

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबMarch 21, 2025 9:45 amUpdated:March 21, 2025 10:35 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai News
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    Begusarai News : बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय का है, जहां बेखौफ बदमाशों ने केंद्रीय राज्य मंत्री और मुजफ्फरपुर के सांसद राज भूषण निषाद के मामा पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में मंत्री के मामा के पैर में दो गोलियां लगी हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    नकाबपोश बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

    घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव स्थित भगवती स्थान चौक की है। गुरुवार की रात तीन नकाबपोश बाइक सवार अपराधियों ने केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद के चचेरे मामा मालिक सहनी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में 48 वर्षीय मालिक सहनी गंभीर रूप से घायल हो गए। मंत्री राजभूषण का ननिहाल बेगूसराय में है।

    गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती

    हमले में मालिक सहनी के पैर में दो गोलियां लगी हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। अपराधियों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक किसी भी हमलावर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

    2 दिन पहले मिली थी धमकी

    जानकारी के मुताबिक, कुंभी गांव के भगवती चौक पर मालिक सहनी दूध डेयरी की दुकान चलाते हैं। 2 दिन पहले कुछ लोग बाइक पर सवार होकर मालिक सहनी के दुकान पर आया था। उस वक्त मालिक का बेटा विकास दुकान पर था। उधार में कोल्डड्रिंक नहीं देने पर अपराधियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। मालिक सहनी के अनुसार, गुरुवार रात को जब वह दुकान पर थे, तब बदमाश दोबारा आए और फायरिंग करने लगे।

    बेखौफ अपराधियों से दहशत में लोग

    इस हमले ने एक बार फिर बिहार में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन जिले में इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों में डर और आक्रोश है। वही, अपराधियों के बुलंद हौसलों और पुलिस की नाकामी पर लोग सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी जांच की जा रही है। दोषियों को जल्द पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में रोजगार मेला : 10-30 हजार तक की सैलरी, तुरंत मिलेगा ऑफर लेटर! जानें- योग्यता..
    Next Article JDU विधायक और प्रशासन की प्रताड़ना से तंग पूर्व सैनिक ने दी जल समाधि की चेतावनी, कहा- ‘न्याय नहीं मिला तो..’
    सुमन सौरब
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

    ये भी पढ़ें।

    Kabar Tal : काबर टाल में जलजमाव से रबी खेती ठप, हजारों किसान संकट में..

    January 9, 2026 11:35 am

    रामदीरी महाभोज : अफसरों से लेकर मंत्रियों तक शामिल, 1.5 लाख लोगों ने किया भोजन..

    January 9, 2026 11:04 am

    Begusarai News : बेगूसराय में MSME उद्यमियों के लिए IPR जागरूकता कार्यक्रम आयोजित..

    January 8, 2026 6:44 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Kabar Tal : काबर टाल में जलजमाव से रबी खेती ठप, हजारों किसान संकट में..

    By Mahesh BhartiJanuary 9, 2026 11:35 am

    Kabar Tal : काबर टाल क्षेत्र में लगातार बने जलजमाव के कारण दस हजार बीघे…

    रामदीरी महाभोज : अफसरों से लेकर मंत्रियों तक शामिल, 1.5 लाख लोगों ने किया भोजन..

    January 9, 2026 11:04 am

    Begusarai News : बेगूसराय में MSME उद्यमियों के लिए IPR जागरूकता कार्यक्रम आयोजित..

    January 8, 2026 6:44 pm

    बेगूसराय के स्कूलों में फिर छुट्टी, DM के आदेश के बाद कल से नहीं खुलेंगे स्कूल…

    January 8, 2026 4:11 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.