बेगूसराय भगवानपुर मे हथियार के साथ दो शातिर गिरफ्तार

भगवानपुर(बेगूसराय): थाना क्षेत्र के गारा-ब्दिया पुल पर मंगलवार के अर्धरात्रि में रात्रि गस्ती के दौरान थानाध्यक्ष दीपक कुमार एवं ए एस आई विनोद कुमार पाल अपने बीएमपी जवान के साथ गुप्त सूचना पर बलिया गांव पहुंचे तो एक बाइक पर सवार दी युवक पुलिस गाड़ी देखते ही गाड़ी छोड़कर भागने लगा।

तत्पश्चात शक के आधार पर पुलिस बल के सहयोग पर उक्त दोनों पदाधिकारियों ने उसे खदेड़कर अजय महतो एवं संतोष महतो को पकड़ा एवं उक्त दोनों के तलाशी लेने पर दोनो के कमर से एक एक पिस्तौल एवं दो दो गोली मिला,जिसे पुलिस ने केस संख्या 206/19 दर्ज कर जेल भेज दिया।विदित हो की उक्त दोनों में से एक संतोष महतो न्यायालय में मुंशी का भी काम करता था।

Exit mobile version