Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    उद्घाटन के महज 8 माह बाद ही सिमरिया सिक्स-लेन पुल पर मेंटेनेंस शुरू, गुणवत्ता पर उठे सवाल?

    April 9, 2026 12:28 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में NH-31 और 28 पर धूल का गुबार: अवैध बालू लदे हाइवा से बढ़ा दुर्घटना का खतरा

    April 9, 2026 11:00 am

    डबल इंजन का दावा, गड्ढों में दम तोड़ता विकास—पिपरा से दहिया तक 10 किलोमीटर सड़क की सच्चाई”

    April 8, 2026 7:27 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»PM मोदी की सभा को लेकर बेगूसराय में बदले ट्रैफिक रूट, प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन
    Begusarai News

    PM मोदी की सभा को लेकर बेगूसराय में बदले ट्रैफिक रूट, प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबOctober 22, 2025 9:36 pmUpdated:October 22, 2025 9:37 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    modi
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अक्टूबर को बेगूसराय के उलाव हवाई पट्टी पर प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने शहर और आसपास के इलाकों में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। कार्यक्रम के दिन सुबह 8 बजे से लेकर समापन तक कई रूटों पर भारी और हल्के वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे निर्धारित मार्ग और पार्किंग स्थल का ही उपयोग करें।

    सभा स्थल के लिए पार्किंग व्यवस्था तय

    प्रधानमंत्री की सभा में आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग दिशाओं से आने वालों की पार्किंग व्यवस्था तय की गई है।

    • VVIP पार्किंग : एनएच-31 पर ग्लोकल अस्पताल के पास निर्माणाधीन वाटर पार्क परिसर में की गई है।
    • तेघड़ा, बछवारा, लखीसराय, मोकामा, पटना की ओर से आने वाले वाहन : अशोक लेलेंड शोरूम और वाटर पार्क के बगल के खाली मैदान में पार्किंग।
    • बखरी, मंझौल, बलिया, खगड़िया, मुंगेर और बेगूसराय शहर की ओर से आने वाले वाहन : राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस और जुवली पेट्रोल पंप के सामने एलेवेटेड फ्लाईओवर अप्रोच रोड पर पार्किंग की व्यवस्था।
    • मटिहानी व रिंग बाँध क्षेत्र से आने वाले वाहन : जी.डी. कॉलेज, रामबाग देवनगर और सावित्री उच्च विद्यालय, उलाव में पार्किंग।
    • पत्रकार एवं पासधारी वाहनों के लिए : ग्लोकल अस्पताल के पीछे खाली मैदान में वी.एल.पी. पार्किंग तय।

    अंतर-जिला यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग

    कार्यक्रम के दौरान व्यावसायिक वाहनों के लिए सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

    1. मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, दरभंगा से खगड़िया/मुंगेर/पूर्णिया जाने वाले वाहन : दलसिंहसराय, रोसड़ा, दौलतपुर, मालीपुर, गढ़पुरा, बखरी मार्ग से जाएँ।
    2. पटना से भागलपुर या पूर्णिया जाने वाले वाहन : पटना, हाजीपुर, मुसरीघरारी, रोसड़ा, बखरी, खगड़िया मार्ग से जाएँ।
    3. बरौनी-जीरो माइल से खगड़िया या बलिया जाने वाले वाहन : भगवानपुर, वीरपुर, मंझौल, बखरी होते हुए आगे बढ़ें।

    कई मार्गों पर 8 बजे से 5 बजे तक रहेगा परिचालन बंद

    प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई रूटों पर वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी।

    • मोकामा स्थित आँटा-सिमरिया छह लेन पुल से बेगूसराय की ओर बड़े वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
    • बरौनी जीरो माइल से बेगूसराय की ओर बड़े व्यावसायिक वाहन नहीं चलेंगे।
    • मुंगेर-खगड़िया भाया बलिया थाना मार्ग से आने वाले बड़े वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
    • छोटे वाहनों को खातोपुर (लाखो थाना), गुप्ता, लखमिनियाँ बाँध मार्ग से पटना और समस्तीपुर जाने की अनुमति दी गई है।
    • मंझौल-बखरी एसएच-55 पर सुभाष चौक से कपस्या की ओर आवागमन बंद रहेगा।
    • ट्रैफिक चौक से बरौनी जीरो माइल तक बड़े वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
    • IOCL पश्चिम की ओर से गुप्ता-लखमिनियाँ बाँध पर किसी भी प्रकार के व्यावसायिक वाहन नहीं चलेंगे।
    Traffic plan for PM Modi's arrival in Begusarai
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमटिहानी में जनसुराज के डॉ.अरुण कुमार पर महिला उत्पीड़न का मामला, हलफनामे में सामने आई संपत्ति और आय
    Next Article बेगूसराय में बड़ा हादसा : ट्रेन से कटकर 4 की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    उद्घाटन के महज 8 माह बाद ही सिमरिया सिक्स-लेन पुल पर मेंटेनेंस शुरू, गुणवत्ता पर उठे सवाल?

    April 9, 2026 12:28 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में NH-31 और 28 पर धूल का गुबार: अवैध बालू लदे हाइवा से बढ़ा दुर्घटना का खतरा

    April 9, 2026 11:00 am

    डबल इंजन का दावा, गड्ढों में दम तोड़ता विकास—पिपरा से दहिया तक 10 किलोमीटर सड़क की सच्चाई”

    April 8, 2026 7:27 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    बेगूसराय में फिजिकल ट्रेनिंग कर रही लड़कियों से छेड़छाड़… लड़कियों के विरोध करने पर आरोपियों ने की मारपीट

    April 8, 2026 12:04 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    उद्घाटन के महज 8 माह बाद ही सिमरिया सिक्स-लेन पुल पर मेंटेनेंस शुरू, गुणवत्ता पर उठे सवाल?

    By सुमन सौरबApril 9, 2026 12:28 pm

    Simaria Six-Lane Bridge : उत्तर और दक्षिण बिहार की जीवनरेखा कहे जाने वाले नवनिर्मित मोकामा-औंटा-सिमरिया…

    Begusarai News : बेगूसराय में NH-31 और 28 पर धूल का गुबार: अवैध बालू लदे हाइवा से बढ़ा दुर्घटना का खतरा

    April 9, 2026 11:00 am

    डबल इंजन का दावा, गड्ढों में दम तोड़ता विकास—पिपरा से दहिया तक 10 किलोमीटर सड़क की सच्चाई”

    April 8, 2026 7:27 pm

    Begusarai News : स्कूल में बिजली का तार गिरने से 9 बच्चे झुलसे, दो की हालत गंभीर…

    April 8, 2026 6:19 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.