Top 30 Railway Stations List: बेगूसराय रेलवे को राजस्व देने में हुआ अव्वल, जानें कितने नम्बर पर मिला स्थान

डेस्क : पूर्व मध्य रेलवे ने बिहार के महत्वपूर्ण स्टेशनों का लिस्ट जारी किया गया है, रेलवे ने उन स्टेशनों का सूची जारी किया है जो 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2021 तक पांच माह में कुल कितने राजस्व प्राप्त किए हैं, उसी का घर पर टॉप 30 रेलवे स्टेशनों का नाम जारी किया गया है, बता दें कि पहले स्थान पर पटना जंक्शन अपना स्थान काबिज कर लिया, दूसरे स्थान पर फिर से दानापुर, तीसरे पर मुजफ्फरपुर रहा।

4 नंबर ऊपर पहुंचा बेगूसराय स्टेशन बताते चले की एक अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 तक साल भर के लिए जारी पूर्व मध्य रेल के टॉप 30 स्टेशनों की सूची में बेगूसराय सबसे नीचे था। लेकिन, इस बार एक अप्रैल से 30 सितंबर 2021 तक जारी हुई पूर्व मध्य रेल के टॉप स्टेशनों की सूची में बेगूसराय ने चार पायदान छलांग लगाते 26 वें स्थान पर जगह बनाई है। बेगूसराय स्टेशन इस बार कुल 8 करोड़ 9 लाख 99 हजार 517 रुपए की कमाई की।

बरहाल, हो की आरक्षित और अनारक्षित टिकट बिक्री से एक अप्रैल से 30 सितंबर 2021 तक 5 माह में मिले राजस्व को आधार बनाते टॉप 30 स्टेशनों की सूची रेलवे ने जारी की है। राजेश कुमार सिंह नामक व्यक्ति के द्वारा मांगे गए, RTI के जवाब में पूर्व मध्य रेल मुख्यालय के डिप्टी सीसीएम यात्री सुविधा ने अधिक राजस्व वाले टॉप 30 स्टेशनों की सूची उपलब्ध कराई है।

जानें- कौन स्टेशन कितने नंबर पर है

  1. पटना
  2. दानापुर
  3. मुजफ्फरपुर
  4. दीनदयाल उपाध्याय
  5. दरभंगा
  6. गया
  7. समस्तीपुर
  8. धनबाद
  9. राजेंद्रनगर टर्मिनल
  10. बक्सर
  11. आरा
  12. बरौनी
  13. सहरसा
  14. पाटलिपुत्र
  15. हाजीपुर
  16. कोडरमा
  17. डेहरी ऑन सोन
  18. कियूल
  19. बापूधाम मोतिहारी
  20. सासाराम
  21. मधुबनी
  22. खगड़िया
  23. सोनपुर
  24. बेतिया
  25. जयनगर
  26. बेगूसराय
  27. रक्सौल
  28. बगहा
  29. सकरी
  30. अनुग्रह नारायण रोड
Exit mobile version