Begusarai News

बेगूसराय से मुंगेर जाने के लिए रघुनाथपुर में Toll Tax शुरू, जानें- किस गाड़ी का कितना है शुल्क…

Raghunathpur Toll Plaza : अगर आप भी बेगूसराय या खगड़िया से नेशनल हाईवे (NH) 31 होते हुए श्री कृष्ण के रास्ते मुंगेर या फिर भागलपुर जाने वाले हैं तो अब आपके जेब पर बड़ा असर पड़ने वाला है। खासकर, बेगूसराय के लोगों को ज्यादा दिक्कत होगी। क्योंकि अब बेगूसराय से मुंगेर जाने में आपको एक जगह नहीं बल्कि दो जगह टोल टैक्स (Toll Tax) देना पड़ेगा।

बता दे की श्री कृष्ण सेतु (Shri Krishna Bridge) पर अब वाहन चालकों को टोल टैक्स (Toll Tax) देना अनिवार्य हो गया है। दरअसल, बेगूसराय-खगड़िया-मुंगेर मार्ग NH 333B श्री कृष्ण सेतु से पहले बेगूसराय के रघुनाथपुर में टोल प्लाजा (Toll Plaza) की शुरुआत हो गई। अब NH 333B होते हुए मुंगेर जाने पर वाहन चालकों को रघुनाथपुर टोल प्लाजा (Raghunathpur Toll Plaza) पर रूककर टोल टैक्स देना होगा।

Toll Tax की विवरण

कार, जीप, हल्के वाहनों के लिए

  • एकल यात्रा:- 60 रुपए
  • वापसी यात्रा (24 घंटे के अंदर):- 85 रुपए
  • मासिक पास (50 एकल यात्राओं के लिए):- 1945 रुपए

स्थानीय हल्के वाहनों

  • एकल यात्रा:- 30 रुपए
  • वाणिज्यिक वाहन, मालवाहन, मिनी बस
  • एकल यात्रा: 45 रुपए

बस और ट्रक

  • सिंगल यात्रा:- 195 रुपए
  • वापसी यात्रा:- 295 रुपए
  • मासिक पास:- 6580 रुपए

ध्यान देने वाली बात

आपको बता दे की स्थानीय वाहन चालक अपने चार पहिया वाहन के लिए मासिक पास 340 रुपए में बनवा सकते हैं, ध्यान रहे वे टोल प्लाजा के 20Km के दायरे में रहते हों.

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Related Articles

Back to top button