बेगूसराय में घर में घुसे आशिक मिजाज दारोगा की लोगों ने जमकर की पि टाई

डेस्क : बेगूसराय जिले से एक हैरान कर देने वाला प्रकाश में आया है। जब एक महिला द्वारा आशिक मिजाज दरोगा की जबरदस्त पिटाई कर दी गई। दरअसल, पूरा मामला जिले के गढ़पुरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जहां बिहार पुलिस के एक दरोगा की एक ऐसी करतूत सामने आई है। जिसे जानकर आप भी हैरान रह जायेंगे। उस आशिक मिजाज दारोगा की जमकर पिटाई कर दी है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पिटते देखे जा रहे शख्स की पहचान दारोगा विजय कुमार के रूप में की गई है।

दरोगा पर छेड़खानी का आरोप है…… बताया जा रहा है ASI विजय कुमार द्वारा एक महिला के घर में घुसकर जबरन छेड़खानी करने का आरोप लगा है। एसआई विजय कुमार जैसे ही महिला के घर के अंदर गए भीड़ ने दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बड़ी बात ये है कि ASI विजय कुमार पहले गढ़पुरा थाने में ही तैनात था। हाल में उसका तबादला किया गया था। इसके बावजूद विजय कुमार के सिर से मोहब्बत का नशा उतर नहीं रहा था।‌लिहाजा मंगलवार की रात वह फिर से इस इलाके में स्थित एक घर मे घुस आया। भीड़ के हाथों पीटे जाने के बाद मौके पर गढ़पुरा थाने की पुलिस भी पहुंची। हालांकि थानेदार कह रहे हैं कि घटना का कारण उन्हें मालूम ही नही है।