बेगूसराय : दोस्त की शादी में बारात गए युवक की सड़क हादसा में गयी जान , दो महीने पहले हुई थी शादी

न्यूज डेस्क : बेगूसराय में दोस्त की शादी में बारात गए युवक की सड़क हादसा में दर्दनाक मौत हो गयी। जिस युवक की दो महीने पहले शादी हुई हो और उसकी मौत सड़क हादसा में हो जाये तो उसकी पत्नी पर क्या बीतेगी। यह दर्द उसके परिजन के अलावा और कोई नहीं समझ सकता। ऐसा ही घटना बेगूसराय जिले से आया है। इस घटना से लोगों का दिल दहल गया। घटना के संबंध बताया जा रहा है कि युवक के शादी के 2 महीने भी नहीं हुए थे कि रोड एक्सीडेंट में अपनी जान गवा बैठे।

घटना जिले के तेघरा थाना क्षेत्र के NH 28 पर मरसैती के समीप की है। जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार 2 युवकों को रौंद डाला। जिसमें से एक व्यक्ति ने स्पॉट पर ही दम तोड़ दिया। तो वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों को इस घटना की सूचना जैसे ही मिली मृतक धीरज के घर में कोहराम मच गया है। जबकी, उसकी पत्नी रोते-रोते बेहोश हो जा रही है। मृतक की पहचान आदर्श नगर लगौली गांव के कैलाश पंडित के 26 वर्षीय पुत्र धीरज पंडित के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृत्यु युवक अपने दोस्त की शादी से अपने एक अन्य युवक के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दरमियान NH 28 उसका एक्सीडेंट हो गया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक दोस्त की शादी में गया था बारात परिजनों ने बताया धीरज अपने दोस्त की शादी के सिलसिले से घर से बाहर गया था। शादी समारोह मे पहुंचते ही धीरज बाइक से बरात के लिए शिबू टोला प्रस्थान किया। शादी संपन्न होने के बाद वह एक अन्य युवक के साथ ही बाइक से घर के लिए निकल गया। बस अनहोनी को कौन टाल सकता है। इधर, तेघड़ा के NH 28 पर एक अनियंत्रित वाहन ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि धीरज गाड़ी से जोरदार टक्कर खाते हुए रोड पर ही गिर गया। घटनास्थल पर ही धीरज की मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त की हालत गंभीर है।

दो महीना पहले ही हुई थी शादी आपको बता दें कि धीरज की शादी महज 2 महीने पहले ही 17 फरवरी को ही संपन्न हुई थी। पिता कैलाश पंडित ने बड़े ही धूमधाम से बेटे की शादी की थी। अभी नई नवेली दुल्हन के हाथों की मेहंदी की लाली भी नहीं छोटी थी। कि ये अनहोनी हो गई। जिस वक्त घटना हुआ था दुल्हन अपने मायके में ही है। मौत के बाद धीरज की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके आंसू थम नहीं रहे हैं। वह रोते-रोते बेहोश हो जा रही है। उसके मुख से बस एक ही सवाल आ रहा है। “हो भगवान आव हमर कि हौतेय”