Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : वर्दी का रौब दिखाकर ठगी करने वाली ‘फर्जी लेडी दरोगा’ गिरफ्तार…

    March 2, 2026 6:08 pm

    Begusarai News : होली और रमजान को लेकर प्रशासन अलर्ट; हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई..

    March 2, 2026 1:43 pm

    बेगूसराय में भूख हड़ताल पर बैठे होमगार्ड अभ्यर्थियों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना..

    March 2, 2026 10:48 am
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»खंडित तीनों मूर्ति का बूढ़ी गंडक नदी में किया गया विसर्जन, डॉ संजय कुमार ने मंदिर निर्माण में 11000 रुपए देने की घोषणा की
    Begusarai News

    खंडित तीनों मूर्ति का बूढ़ी गंडक नदी में किया गया विसर्जन, डॉ संजय कुमार ने मंदिर निर्माण में 11000 रुपए देने की घोषणा की

    Govind KumarBy Govind KumarSeptember 7, 2025 2:51 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    बेगूसराय जिले के नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डफरपुर पंचायत के कमलपुर गांव में बीते बुधवार को असामाजिक तत्वों ने पंचमुखी हनुमानजी, शनिदेव महाराज और कालभैरव की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से ग्रामीणों में गुस्सा और आक्रोश का माहौल है।

    शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) चिरंजीव पांडे, डफरपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ई. रंजीत कुमार पमपम, पंसस अजीत कुमार सिंह, उपमुखिया राजकुमार सिंह उर्फ हुलो सिंह और महंथ रामप्रिय दास की मौजूदगी में तीनों खंडित प्रतिमाओं का बूढ़ी गंडक नदी में विधिवत विसर्जन किया गया।

    BDO चिरंजीव पांडे ने बताया कि प्रतिमाओं का विसर्जन महंथ, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों के सहयोग से किया गया है। जल्द ही उसी स्थल पर तीनों प्रतिमाओं की पुनः प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।

    इसी मौके पर ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण का निर्णय लिया। इसके लिए एक निर्माण समिति का गठन किया गया है। समिति में उपमुखिया राजकुमार सिंह को अध्यक्ष, पंसस अजीत कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, सुधीर सिंह को सचिव और विमल सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। बाल्मीकि सिंह और हरिवदन पंडित सदस्य होंगे।

    मुखिया प्रतिनिधि ई. रंजीत कुमार पमपम ने मंदिर निर्माण के लिए 11 हजार रुपये का योगदान दिया। वहीं, जनसुराज के नेता और चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. संजय कुमार ने स्थल का निरीक्षण कर कहा कि असामाजिक तत्वों का न कोई धर्म होता है और न कोई जात। समाज को एकजुट होकर इसका जवाब देना होगा। उन्होंने भी मंदिर निर्माण के लिए 11 हजार रुपये देने की घोषणा की।

    ग्रामीणों का कहना है कि समाज की आस्था को ठेस पहुंचाने वाली इस घटना से वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। जल्द ही सहयोग और आपसी एकजुटता से एक भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जिनमें गुड्डू सिंह, शम्भू सिंह, आलोक कुमार, राहुल, पप्पू सिंह, शंकर चौधरी, गौतम कुमार, प्रिंस कुमार, मुकुंद कुमार और निर्मल कुमार शामिल थे।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय के शिक्षक की अपील- कैंसर से जूझ रही मेरी पत्नी..जितना संभव हो सहयोग कीजिए
    Next Article पटना जाने पहले 7 घंटे, अब 2 सिर्फ घंटे में..बेगूसराय में मंत्री ने गिनाई NDA की उपलब्धि
    Govind Kumar
    • Website

    गोविन्द कुमार thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2019 से कार्यरत हैं। लगभग 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नाकोत्तर की डिग्री प्राप्त प्राप्त की है। वही Nalanda open University से Mjmc की डिग्री प्राप्त की है ।अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, शिक्षा,आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : वर्दी का रौब दिखाकर ठगी करने वाली ‘फर्जी लेडी दरोगा’ गिरफ्तार…

    March 2, 2026 6:08 pm

    Begusarai News : होली और रमजान को लेकर प्रशासन अलर्ट; हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई..

    March 2, 2026 1:43 pm

    बेगूसराय में भूख हड़ताल पर बैठे होमगार्ड अभ्यर्थियों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना..

    March 2, 2026 10:48 am

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : वर्दी का रौब दिखाकर ठगी करने वाली ‘फर्जी लेडी दरोगा’ गिरफ्तार…

    By सुमन सौरबMarch 2, 2026 6:08 pm

    Begusarai News : बेगूसराय से जालसाजी का एक अनोखा मामला सामने आया है। मुफ्फसिल थाना…

    Begusarai News : होली और रमजान को लेकर प्रशासन अलर्ट; हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई..

    March 2, 2026 1:43 pm

    बेगूसराय में भूख हड़ताल पर बैठे होमगार्ड अभ्यर्थियों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना..

    March 2, 2026 10:48 am

    ईरान में फंसा बेगूसराय का मजदूर: माँ से वीडियो कॉल पर कहा- ‘अम्मी, अगर फोन न लगे तो समझना…

    March 2, 2026 9:28 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.