Begusarai Station की अब बदलेगी सूरत, बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं, रेल लैंड डेवलपमेंट ऑथोरिटी (RLDA) ने किया सर्वे

डेस्क : बेगूसराय वासियों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है, रेलवे के द्वारा बेगूसराय रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनाने की कवायद शुरू कर दी है, अगले कुछ वर्षों में इस रेलवे स्टेशन पर हर उन बुनियादी सुविधाऐ यात्रियों को दी जाएगी जो की एयरपोर्ट पर दी जाती हैं। यदि आप कुछ साल बाद ट्रेन से बेगूसराय आएंगे तो आपका स्वागत एक नया शहर करेगा।

जी हां..रेलवे स्टेशनों की बदलती सूरत के बीच बेगूसराय रेलवे स्टेशन भी बदलने जा रहा है। रेल भूमि विकाश प्राधिकरण के द्वारा बेगूसराय स्टेशन को वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाने को लेकर दूसरी बार सर्वे का काम पूरा किया गया है। पांच सदस्यीय टीम ने अपने तीन दिनों के दौरे में स्टेशन का कई रुप में सर्वे किया। जैसे की पैसेंजर इंटरव्यू, पार्किंग, ट्रैफिक, यात्रियों का आगमण व प्रस्थान के अलावा कितने गांवो से यात्री आते हैं, स्टेशन पर यात्रियों की संख्या, रुकने वाली ट्रेनों की संख्या आदि का सर्वे किया गया। इसके अलावा भी स्टेशन पर विकास के लिए खाली जमीन एवं यात्रियों के अलग-अलग प्रकार का भी सर्वे किया। कर्मियों ने प्लेटफार्म पर घूमकर यात्रियों से ही पूछ उसका फीडबैक भी लिया। स्टेशन पर कितने यात्री आते हैं इसके लिए स्टेशन के मुख्य गेट पर कैमरा लगा यात्री संख्या का सर्वे किया। वही रेल लैंड डेवलपमेंट ऑथोरिटी (Rail Land Development Authority) के सीनियर मैनेजर विनोद कुमार ने बताया कि स्टेशन का सर्वे का काम पूरा हो चुका है।

नए स्टेशन का ग्राफ भी बनकर तैयार हो चुका है। सिर्फ मुहर लगने की जरुरत रह गई है। उम्मीद की जा रही की 2022 के अंत तक निर्माण का काम भी शुरु हो जाए। आगे उन्होनें कहा की इस स्टेशन का लोकेशन अन्य जगहों पर हुए सर्वे में सबसे शानदार नजर आया है। इस कारण इस स्टेशन का विकास होना निश्चित है। आगे उन्होंने कहा की सर्वे के क्रम में पाया गया कि रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के आगे बहुत ज्यादा भीड़ है, दर्जनों दुकानें अवैध रूप से स्टेशन के मुख्य द्वार पर लगाया गया है, इ-रिक्शा की पार्किंग भी स्टेशन के मुख्य द्वार पर ही किया जाता है, यहां तक यहां से गुजरने वाली बसें भी मुख्य द्वार पर आकर टिकी रहती है, जिस वजह से यात्रियों को असुविधा तो हो रही है।

विदित हो कि 23 फरवरी को राज्यसभा सांसद राकेश सिंहा बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर अचानक निरीक्षण करने पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने स्टेशन के साफ-सफाई और यात्रियों की व्यवस्था के बारे में फीडबैक प्राप्त की। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने कहा कि ” पिछले तीन महीनों में रेलवे स्टेशन में जो यात्रियों को सुविधा है या स्टेशन का रखरखाव है उसमें काफी परिवर्तन दिखाई पड़ रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि मंडल के अधिकारियों का जोन के अधिकारियों का लगातार दौरा हो रहा है, जो पिछले दो दशकों में हमने नहीं देखा। आगे उन्होंने कहा कि “कोलकाता जाने वाली ट्रेन का बेगूसराय से बरौनी में रुकना, स्टेशन में रिटायरिंग रूम बनना, यात्रियों के लिए शौचालय और पार्किंग का विस्तारीकरण होना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि अगले वर्षों से बेगूसराय से हावड़ा के लिए सीधी ट्रेन मिलेगी।