Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बेगूसराय : दो दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आगाज, नवोदित कलाकारों ने सीखीं कला की बारीकियां

    January 30, 2026 7:49 pm

    बेगूसराय : जिला स्तरीय नियोजन मेले में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 1107 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार का अवसर

    January 30, 2026 7:38 pm

    बेगूसराय में ‘सुशासन’ को चुनौती : एक तरफ ‘हिसाब’ का दावा, दूसरी तरफ माफिया का खुलेआम ‘तांडव’…

    January 29, 2026 7:56 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»काबर टाल विवाद : 40 वर्ष से जलजमाव की मार झेल रहे किसान, रबी फसल पर संकट गहराया
    Begusarai News

    काबर टाल विवाद : 40 वर्ष से जलजमाव की मार झेल रहे किसान, रबी फसल पर संकट गहराया

    Mahesh BhartiBy Mahesh BhartiNovember 30, 2025 9:55 amUpdated:November 30, 2025 9:57 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Kabar Tal dispute
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    Begusarai News : काबर टाल क्षेत्र की जमीन को लेकर स्थानीय किसानों की परेशानियाँ आज भी कम नहीं हुई हैं। चार दशक से अधिक समय से विवाद और जलजमाव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण अब एक बार फिर आंदोलन के मूड में हैं। किसानों का कहना है कि अपनी ही जमीन पर खेती, बिक्री और उपयोग को लेकर वे वर्षों से सरकारी उदासीनता के शिकार हैं।

    काबर टाल को 1984–86 और 1989 के बीच जिला व राज्य गजट में पक्षी अभयारण्‍य घोषित किए जाने के बाद से ही इस क्षेत्र के लोगों पर संकट और गहराता गया। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार और क्षेत्रीय नेताओं की लापरवाही ने उन्हें कहीं का नहीं छोड़ा। लगभग 40 वर्षों से उलझी समस्या को हल करने की दिशा में अब तक न तो ठोस प्रयास हुए और न ही जनप्रतिनिधियों ने कभी गंभीरता दिखाई।

    रबी फसल पर गहरा संकट

    इस वर्ष भी भारी बारिश ने काबर टाल क्षेत्र के किसानों की कमर तोड़ दी है। लगभग 25–30 हजार एकड़ भूमि जलप्लावित होने के कारण रबी सीजन में खेती शुरू नहीं हो पाई है। किसान महीनों से खेतों के सूखने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन नहरों में अवरोध और गेट बंद रहने के कारण पानी का निकास नहीं हो पा रहा है।

    किसानों ने उम्मीद जताई थी कि नहर खोल दी जाएगी, जिससे जलनिकासी शुरू हो सकेगी। हालांकि, नहर तो खोली गई, परंतु बहाव मार्ग में रुकावट के कारण इसका लाभ नहीं मिल सका।

    निकासी व्यवस्था का ऐतिहासिक आधार भी बेअसर : आजादी के बाद राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह ने काबर से बगरस तक जलनिकासी सुनिश्चित करने के लिए लगभग 15 लाख रुपये की लागत से आठ किलोमीटर लंबी नहर और बगरस में सुलिस गेट का निर्माण कराया था। बरसात खत्म होते ही 15 अक्टूबर को गेट खोल दिए जाते थे, जिससे काबर का पानी बूढ़ी गंडक नदी में समा जाता था और किसान समय पर खेती कर पाते थे।

    लेकिन इस वर्ष नवंबर बीतने को है, फिर भी सुलिस गेट नहीं खोला गया। किसानों के अनुसार, गेट बंद रहने से खेतों में जलजमाव बना हुआ है और रबी फसल की तैयारी पूरी तरह से ठप है।

    जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से हस्तक्षेप की अपील : हाल ही में नहर गेट खोलने की कार्रवाई शुरू की गई, लेकिन जलनिकासी सुचारु नहीं हो पाई। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों महेश भारती, शंभुशरण शर्मा, शालिग्राम सिंह और मेनन कुमार ने जिला प्रशासन और जलनिस्सरण विभाग के सक्षम अधिकारियों से तत्काल सभी सुलिस गेट खोलने की मांग की है।

    उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते जलजमाव दूर नहीं किया गया, तो हजारों किसान और मजदूर बर्बादी के कगार पर पहुंच जाएंगे।

    Kabar Tal Kabar Tal News
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, नवाचार को मिली नई दिशा..
    Next Article बेगूसराय : दहेज के लिए पति और ससुर ने मिलकर मार डाला था, 6 साल बाद कोर्ट का आया ये फैसला
    Mahesh Bharti
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    बेगूसराय : दो दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आगाज, नवोदित कलाकारों ने सीखीं कला की बारीकियां

    January 30, 2026 7:49 pm

    बेगूसराय : जिला स्तरीय नियोजन मेले में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 1107 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार का अवसर

    January 30, 2026 7:38 pm

    बेगूसराय में ‘सुशासन’ को चुनौती : एक तरफ ‘हिसाब’ का दावा, दूसरी तरफ माफिया का खुलेआम ‘तांडव’…

    January 29, 2026 7:56 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बेगूसराय : दो दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आगाज, नवोदित कलाकारों ने सीखीं कला की बारीकियां

    By सुमन सौरबJanuary 30, 2026 7:49 pm

    Begusarai News : कला एवं संस्कृति विभाग, बेगूसराय के सौजन्य से आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में…

    बेगूसराय : जिला स्तरीय नियोजन मेले में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 1107 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार का अवसर

    January 30, 2026 7:38 pm

    बेगूसराय में ‘सुशासन’ को चुनौती : एक तरफ ‘हिसाब’ का दावा, दूसरी तरफ माफिया का खुलेआम ‘तांडव’…

    January 29, 2026 7:56 pm

    इंटर परीक्षा 2026 : बेगूसराय में धारा 144 लागू, जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी…

    January 29, 2026 7:05 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.