Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बेगूसराय में आधी रात ‘बर्बरता’: होमगार्ड अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के आरोप, SDM पर बदसलूकी की शिकायत

    March 4, 2026 11:39 am

    Begusarai News : होली से पहले शराबबंदी की निकली हवा, सड़क पर गिरीं बोतलें तो लूटने को मची होड़..

    March 3, 2026 7:05 pm

    खुशखबरी: बेगूसराय के होमगार्ड अभ्यर्थियों की जीत, विभाग ने नई चयन समिति और परीक्षा तिथि की घोषित..

    March 3, 2026 2:50 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»दिल्ली ले जाने के नाम पर बेगूसराय स्टेशन पर पत्नी को छोड़कर फरार हुआ पति
    Begusarai News

    दिल्ली ले जाने के नाम पर बेगूसराय स्टेशन पर पत्नी को छोड़कर फरार हुआ पति

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबAugust 30, 2025 10:14 amUpdated:August 30, 2025 10:27 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai Railway Station
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai Railway Station : बेगूसराय रेलवे स्टेशन इन दिनों केवल ट्रेनों के आने-जाने से ही नहीं, बल्कि एक अजीबोगरीब पति-पत्नी ड्रामा का भी गवाह बना। हुआ यूँ कि एक नवविवाहित युवक अपनी पत्नी को दिल्ली घूमाने के नाम पर बेगूसराय स्टेशन लेकर आया…और फिर ख़ुद ही वहां से नौ-दो-ग्यारह हो गया!

    अब बेचारी बीवी को तो यही लगा कि दिल्ली तो दूर, पतिदेव तो बेगूसराय स्टेशन से ही गायब हो गया। हसबैंड की इस चालाकी से आहत महिला सीधे रेलवे ट्रैक पर जाकर बैठ गई। लेकिन जैसे ही वो फिल्मी अंदाज़ में आत्महत्या मोड ऑन करने वाली थी…वैसे ही RPF के हीरो एंट्री मार गए।

    ड्यूटी पर तैनात ASI श्रीनिवास कुमार की नज़र उस महिला पर पड़ी। उन्होंने तुरंत जाकर महिला से पूछा-बहन जी! ट्रेन का इंतज़ार कर रही हैं या मूड कुछ और है? महिला रोते-रोते बोली पति ने धोखा दे दिया है…अब जीना नहीं।RPF वालों ने भी कहा बहन जी! ट्रेन छूटे तो कोई बात नहीं, लेकिन ज़िंदगी छूट जाए ये तो गलत होगा। फिर क्या था, समझा-बुझाकर उसे पटरी से हटाया गया और सुरक्षित RPF पोस्ट लाया गया।

    पूछताछ में महिला ने बताया कि डेढ़ महीना पहले ही उसने अपने गाँव के बगल वाले युवक से प्रेम-विवाह किया था। लेकिन शादी के बाद से ही दोनों में रिश्ते खराब चल रहे थे और शुक्रवार को जब वो दोनों दिल्ली निकलने वाले थे, तो पति ने अचानक ग़ायब होकर दिल्ली जाने का प्लान ही रद्द कर दिया।

    RPF पोस्ट कमांडर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि महिला अपने परिजनों का कोई नंबर भी नहीं दे पा रही थी। आखिरकार औपचारिकताओं के बाद उसे महिला अल्पवास गृह बेगूसराय में भेज दिया गया, जहाँ आगे उसकी देखभाल और काउंसलिंग होगी।

    Begusarai Railway Station
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवरिष्ठ समाजवादी नेता रामजीवन सिंह ने जन सुराज को दिया समर्थन, पुत्र राजीव नयन पार्टी में शामिल
    Next Article बेगूसराय : गंगा के बढ़ते जलस्तर से दियारा क्षेत्र संकट में, 60 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    बेगूसराय में आधी रात ‘बर्बरता’: होमगार्ड अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के आरोप, SDM पर बदसलूकी की शिकायत

    March 4, 2026 11:39 am

    Begusarai News : होली से पहले शराबबंदी की निकली हवा, सड़क पर गिरीं बोतलें तो लूटने को मची होड़..

    March 3, 2026 7:05 pm

    खुशखबरी: बेगूसराय के होमगार्ड अभ्यर्थियों की जीत, विभाग ने नई चयन समिति और परीक्षा तिथि की घोषित..

    March 3, 2026 2:50 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बेगूसराय में आधी रात ‘बर्बरता’: होमगार्ड अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के आरोप, SDM पर बदसलूकी की शिकायत

    By सुमन सौरबMarch 4, 2026 11:39 am

    Begusarai News : बेगूसराय कलेक्ट्रेट के पास नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर भूख हड़ताल…

    Begusarai News : होली से पहले शराबबंदी की निकली हवा, सड़क पर गिरीं बोतलें तो लूटने को मची होड़..

    March 3, 2026 7:05 pm

    खुशखबरी: बेगूसराय के होमगार्ड अभ्यर्थियों की जीत, विभाग ने नई चयन समिति और परीक्षा तिथि की घोषित..

    March 3, 2026 2:50 pm

    जमुई के राइस मिल में झुलसे बेगूसराय के तकनीशियन की PMCH में मौत: परिजनों का आरोप- ‘बिना इलाज तड़पते रहे’

    March 3, 2026 1:13 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.