Trip To Rajgir From Begusarai

सिर्फ ₹1000 में करें बेगूसराय से राजगीर की सैर, जानिए- पूरा प्लान…

Trip To Rajgir From Begusarai : राजगीर घूमने का मन है लेकिन जेब ढीली है? तो अब चिंता छोड़िए… अगर आप बेगूसराय से एक छोटा लेकिन यादगार ट्रिप प्लान कर रहे हैं और बजट सिर्फ ₹1000 है, तो भी आप राजगीर की ऐतिहासिक, धार्मिक और रोमांच से भरी वादियों का मज़ा पूरी तरह ले सकते हैं। जी हां…सही पढ़ रहे हैं आप!

हम आपके लिए लाए हैं एक ऐसा बजट फ्रेंडली ट्रैवल प्लान, जो न सिर्फ आपके पैसों की बचत करेगा, बल्कि आपको राजगीर की खूबसूरती से भी रूबरू कराएगा।

सफर की शुरुआत: ट्रेन से सस्ती यात्रा

राजगीर के लिए ट्रेन सबसे सस्ता और सुविधाजनक विकल्प है।

  • बेगूसराय से बख्तियारपुर जंक्शन तक
    ट्रेन: कोसी एक्सप्रेस
    प्रस्थान: सुबह
    किराया: ₹45 विकल्प: राज्यरानी सुपरफास्ट (किराया ₹60)
  • बख्तियारपुर से राजगीर तक
    ट्रेन: मेल/पैसेंजर (कई विकल्प)
    किराया: लगभग ₹50

कुल यात्रा खर्च (एकतरफा): ₹100–₹110

रहने का इंतजाम: मुफ्त विश्राम गृह

राजगीर पहुंचने के बाद रुकने के लिए बजट की चिंता मत कीजिए। वैतरणी घाट स्थित “सम्राट अशोक भवन” में 60 बेड का अस्थायी विश्राम गृह उपलब्ध है।

Trip to Rajgir from Begusarai
  • निःशुल्क रुकने की व्यवस्था
  • भोजन भी मुफ्त
  • सरकार द्वारा संचालित
  • दैनिक जरूरतों की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध

घूमने की जगहें और खर्च

पांडु पोखर

  • ऐतिहासिक स्थल (कहते हैं पांडव यहाँ स्नान करते थे)
  • टिकट: ₹20

विश्व शांति स्तूप

  • पहुंचने के विकल्प:
    • तांगा सवारी: ₹40 प्रति सवारी
    • या पैदल / रोपवे
  • रोपवे टिकट: ₹70 प्रति व्यक्ति
  • देखने योग्य: भगवान बुद्ध की विशाल प्रतिमा, जापानी मंदिर

घोड़ा कटोरा झील

  • झील, बुद्ध प्रतिमा, बोटिंग, फोटोजेनिक व्यू
  • अलग टिकट नहीं, यात्रा खर्च शामिल

नेचर सफारी और ग्लास ब्रिज

  • नेचर सफारी: ₹150
  • जू सफारी: ₹200
  • ग्लास ब्रिज: ₹150
  • भीड़ न हो तो टिकट काउंटर से भी मिल सकती है

बजट सीमित हो तो ग्लास ब्रिज या जू सफारी में से किसी एक को चुनें।

ट्रिप खर्च का अनुमान (एक व्यक्ति)

खर्च का विवरणअनुमानित राशि
ट्रेन यात्रा (दोनों ओर)₹200
पांडु पोखर टिकट₹20
तांगा + रोपवे₹110
नेचर सफारी टिकट₹150
ग्लास ब्रिज/जू (एक चुनें)₹150–₹200
भोजन व रुकने का खर्च₹0 (सरकारी सुविधा)
कुल₹600–₹700

बाकी ₹300 में आप लोकल ट्रांसपोर्ट, स्नैक्स या स्मृति चिन्ह ले सकते हैं।

नोट: क्या रखें साथ

  • आधार कार्ड (विश्राम गृह एंट्री के लिए)
  • पानी की बोतल, कैश (ऑनलाइन भुगतान हर जगह नहीं चलता)
  • आरामदायक कपड़े और जूते
  • चार्ज मोबाइल और पावर बैंक

अंत में…

राजगीर की खूबसूरत वादियां, ऐतिहासिक धरोहरें और आध्यात्मिक ऊर्जा आपको कम बजट में भी एक समृद्ध अनुभव दे सकती हैं। बस प्लानिंग स्मार्ट होनी चाहिए और जानकारी सटीक…तो अब देर किस बात की? ₹1000 में झोला उठाइए और निकल पड़िए राजगीर की सैर पर!

यह रिपोर्ट उन यात्रियों के लिए है जो घूमना तो चाहते हैं, लेकिन बजट उनकी राह रोकता है। अब ऐसा नहीं होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now