Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बेगूसराय में ई-रिक्शा चालकों ने नगर निगम की मनमानी के खिलाफ खोला मोर्चा..पार्किंग शुल्क के नाम पर लूट

    February 8, 2026 7:24 pm

    Begusarai News : कांग्रेस ने लॉन्च किया ‘टैलेंट हंट- बिहार की आवाज़’, बेगूसराय में मीडिया विभाग ने दी जानकारी

    February 7, 2026 5:08 pm

    पर्चा भी मिला, घर भी बना, स्कूल भी चमका; फिर आज मुसहरों की बस्ती ‘अवैध’ कैसे हो गई?

    February 7, 2026 3:52 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय में छात्र का फिल्मी स्टाइल में अपहरण- ट्रेन से पानी लेने उतरा, अगवा कर लिया! 12 घंटे में पुलिस ने छुड़ाया..
    Begusarai News

    बेगूसराय में छात्र का फिल्मी स्टाइल में अपहरण- ट्रेन से पानी लेने उतरा, अगवा कर लिया! 12 घंटे में पुलिस ने छुड़ाया..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJune 26, 2025 9:11 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai News
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    Begusarai News : बेगूसराय के राजेन्द्र पुल स्टेशन के पास से अगवा किए गए जहानाबाद के एक छात्र को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने अपहरण में शामिल सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त टेंपू, 40 हजार से अधिक की नकदी और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

    सदर डीएसपी-2 भास्कर रंजन ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि अपहरण की यह वारदात 25 जून (बुधवार) की शाम लगभग 6 से 7 बजे के बीच चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेन्द्र पुल स्टेशन के पास घटित हुई। अपहृत छात्र की पहचान जहानाबाद जिला के घोसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुकना बिगहा निवासी अरुण कुमार यादव के 22 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है।

    ट्रेन से खगड़िया जा रहा था छात्र, पानी लेने उतरा और हो गया अगवा

    पीड़ित छात्र अंकित कुमार 25 जून को ट्रेन से खगड़िया जिले के अलौली में रहने वाले अपने दोस्त प्रियांशु कुमार से मिलने जा रहा था। इसी दौरान वह राजेन्द्र पुल स्टेशन पर पानी लेने के लिए ट्रेन से उतरा। तभी पीछे से किसी ने उसके सिर पर वार किया, जिससे वह बेहोश हो गया। जब आंख खुली तो खुद को एक अज्ञात स्थान पर पाया, जहां पांच-छह लोग उसे घेरे हुए थे और मारपीट कर रहे थे।

    फिरौती के लिए की गई 50 हजार की मांग

    अपहर्ताओं ने छात्र को छोड़ने के एवज में उसके परिवार से 50 हजार रुपये की फिरौती की मांग की। पीड़ित युवक ने किसी तरह अपने पिता से संपर्क कर 46 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाया। इसके बाद आरोपियों ने उसका एटीएम कार्ड छीन लिया और पीट-पीटकर उससे पिन नंबर पूछकर पैसा निकाल लिया।

    रात में दर्ज हुई शिकायत, सुबह तक की गई बरामदगी

    छात्र के परिजनों द्वारा घटना की जानकारी 25 जून की रात लगभग 11:30 बजे चकिया थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और तकनीकी जांच के आधार पर छात्र को हाथीदह थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पेट्रोल पंप के पास से अहले सुबह 3-4 बजे के बीच सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने इस दौरान सभी छह अपहर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तार आरोपियों में टेंपू चालक और स्थानीय युवक शामिल

    इस अपहरण कांड में पकड़े गए आरोपियों में कसहा निवासी गोरेलाल यादव का पुत्र विकास कुमार, एफसीआई थाना क्षेत्र के बीहट निवासी नवीन सिंह का पुत्र सौरभ कुमार शामिल हैं। इनके अलावा चार अन्य को भी हिरासत में लिया गया है। बरामदगी स्थल से एक टेंपू, ₹40,500 नकद और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

    पुलिस की तत्परता से टली बड़ी घटना

    बेगूसराय पुलिस की तत्परता और तकनीकी सहायता की मदद से 12 घंटे के भीतर छात्र की सकुशल बरामदगी संभव हो सकी। इस पूरे घटनाक्रम ने स्टेशन क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की जांच जारी है।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक सूर्यकांत पासवान ने एडिटेड वीडियो पर ठोका 20 करोड़ का मानहानि केस…
    Next Article अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर जागरूकता अभियान, RPF-GRP ने यात्रियों को किया सतर्क..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

    ये भी पढ़ें।

    बेगूसराय में ई-रिक्शा चालकों ने नगर निगम की मनमानी के खिलाफ खोला मोर्चा..पार्किंग शुल्क के नाम पर लूट

    February 8, 2026 7:24 pm

    Begusarai News : कांग्रेस ने लॉन्च किया ‘टैलेंट हंट- बिहार की आवाज़’, बेगूसराय में मीडिया विभाग ने दी जानकारी

    February 7, 2026 5:08 pm

    पर्चा भी मिला, घर भी बना, स्कूल भी चमका; फिर आज मुसहरों की बस्ती ‘अवैध’ कैसे हो गई?

    February 7, 2026 3:52 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बेगूसराय में ई-रिक्शा चालकों ने नगर निगम की मनमानी के खिलाफ खोला मोर्चा..पार्किंग शुल्क के नाम पर लूट

    By सुमन सौरबFebruary 8, 2026 7:24 pm

    Begusarai News : बेगूसराय नगर निगम की कार्यशैली और कथित गुंडा टैक्स के खिलाफ ई-रिक्शा…

    Begusarai News : कांग्रेस ने लॉन्च किया ‘टैलेंट हंट- बिहार की आवाज़’, बेगूसराय में मीडिया विभाग ने दी जानकारी

    February 7, 2026 5:08 pm

    पर्चा भी मिला, घर भी बना, स्कूल भी चमका; फिर आज मुसहरों की बस्ती ‘अवैध’ कैसे हो गई?

    February 7, 2026 3:52 pm

    Begusarai News : मनरेगा की जगह लेगा ‘जी राम जी’ अधिनियम, अब 125 दिन के रोजगार की गारंटी..

    February 6, 2026 6:43 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.