Sanjay Kumar JDU Manjhaul

चेरिया बरियारपुर विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू में रणनीति तैयार, संजय कुमार सिंह ने संजय झा से की अहम मुलाकात

चेरियाबरियारपुर (बेगूसराय)। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में जदयू जिला सचिव संजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को पटना स्थित जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा से मुलाकात कर चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति पर विस्तृत चर्चा की।

संजय कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में चेरिया बरियारपुर विधानसभा सीट राजद के कब्जे में है, जबकि इससे पहले यह सीट जदयू के खाते में थी। अब जदयू एक बार फिर इस सीट को वापस जीतने के लिए पूरी ताकत से मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।

उन्होंने कहा कि एनडीए के साथ जदयू पूरे प्रदेश में एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया गया है और पंचायतों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बूथ कमेटियों का गठन पूरा कर लिया गया है।

चेक डैम, किसान और मछुआरों के मुद्दों पर भी चर्चा

मुलाकात के दौरान संजय कुमार सिंह ने हरसाईन में बन रहे चेक डैम, काबर झील क्षेत्र, किसानों और मछुआरों की समस्याओं को लेकर भी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष को अवगत कराया। इन मुद्दों पर संजय झा ने गंभीरता से विचार करते हुए आगे की रणनीति बनाने का भरोसा दिया।

चुनाव में जदयू का दावा मजबूत

संजय कुमार सिंह ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जदयू पूरी मुस्तैदी से मैदान में उतरेगी और चेरिया बरियारपुर में एक बार फिर अपना परचम लहराएगी

इस मुलाकात के दौरान जदयू बेगूसराय के उपाध्यक्ष रामराज महतो, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ कुमार समेत चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now