Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    उद्घाटन के महज 8 माह बाद ही सिमरिया सिक्स-लेन पुल पर मेंटेनेंस शुरू, गुणवत्ता पर उठे सवाल?

    April 9, 2026 12:28 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में NH-31 और 28 पर धूल का गुबार: अवैध बालू लदे हाइवा से बढ़ा दुर्घटना का खतरा

    April 9, 2026 11:00 am

    डबल इंजन का दावा, गड्ढों में दम तोड़ता विकास—पिपरा से दहिया तक 10 किलोमीटर सड़क की सच्चाई”

    April 8, 2026 7:27 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय को मिलेगा एशिया का सबसे चौड़ा पुल, उत्तर और दक्षिण बिहार होंगे और करीब..
    Begusarai News

    बेगूसराय को मिलेगा एशिया का सबसे चौड़ा पुल, उत्तर और दक्षिण बिहार होंगे और करीब..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबAugust 20, 2025 10:00 amUpdated:August 20, 2025 10:05 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Simaria Six Lane Bridge Inauguration Date
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Simaria Six Lane Bridge Inauguration Date : बेगूसराय वासियों को 22 अगस्त को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। PM मोदी इस दिन बेगूसराय (सिमरिया) और मोकामा (पटना) के बीच गंगा नदी पर बने एशिया के सबसे चौड़े एक्स्ट्रा डोज़्ड स्टे केबल सिक्स लेन ब्रिज का उद्घाटन करेंगे।

    66 साल बाद गंगा पर नया पुल

    साल 1959 में राजेंद्र सेतु के बन जाने के बाद पहली बार उत्तर और दक्षिण बिहार सीधे तौर पर जुड़े थे। अब करीब 66 साल बाद गंगा पर यह नया पुल तैयार हुआ है। पुराने राजेंद्र सेतु की जर्जर स्थिति और मरम्मत कार्य के कारण भारी वाहनों के आवागमन पर रोक है। ऐसे में नया पुल बिहारवासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।

    पुल की खासियत

    • परियोजना की कुल लंबाई: 8.15 किलोमीटर (एप्रोच पथ सहित)
    • मुख्य पुल की लंबाई: 1.865 किलोमीटर
    • कुल लागत: लगभग 1740 करोड़ रुपये
    • संरचना: 18 पिलर और 600 सेगमेंट पर आधारित
    • चौड़ाई: 39 मीटर, जिसमें दोनों ओर 13-13 मीटर की तीन-तीन लेन
    • पैदल यात्रियों के लिए दोनों ओर 1.5 मीटर चौड़ा फुटपाथ
    • आधुनिक सुविधाएं: CCTV कैमरे, टेलीफोन, एलईडी लाइट, पौधरोपण और गोलंबर

    बदल जाएगी यात्रा की तस्वीर

    नए पुल के चालू हो जाने से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच की दूरी करीब 100 किलोमीटर तक घट जाएगी। इससे न सिर्फ़ यात्रा का समय बचेगा, बल्कि ईंधन और परिवहन लागत में भी कमी आएगी। भारी ट्रक और बसों को अब लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। साथ ही सिमरिया धाम तक पहुंच भी आसान हो जाएगी। वहीं, उत्तर बिहार समस्तीपुर, सुपौल, मधुबनी, अररिया और साउथ बिहार पटना, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा के बीच सफर तेज़ और आसान होगा।

    इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट नमूना

    यह पुल 2018 में शुरू हुआ था और मई 2025 में पूरा हुआ। पिछले कुछ महीनों से इसका ट्रायल चल रहा था। इसे इंजीनियरिंग का एक शानदार उदाहरण माना जा रहा है। खास बात यह है कि इस परियोजना की नींव भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही रखी थी और अब वे ही इसे जनता को समर्पित करेंगे।

    Aunta-Simaria six-lane bridge Simaria Dham Simaria Six Lane Bridge Simaria Six Lane Bridge Inauguration Date
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में दिल दहला देने वाली वारदात, मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला
    Next Article बेगूसराय के 76 हजार बाढ़ प्रभावितों परिवारों के खाते में भेजी गई 7-7 हजार रुपये
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    उद्घाटन के महज 8 माह बाद ही सिमरिया सिक्स-लेन पुल पर मेंटेनेंस शुरू, गुणवत्ता पर उठे सवाल?

    April 9, 2026 12:28 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में NH-31 और 28 पर धूल का गुबार: अवैध बालू लदे हाइवा से बढ़ा दुर्घटना का खतरा

    April 9, 2026 11:00 am

    डबल इंजन का दावा, गड्ढों में दम तोड़ता विकास—पिपरा से दहिया तक 10 किलोमीटर सड़क की सच्चाई”

    April 8, 2026 7:27 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    बेगूसराय में फिजिकल ट्रेनिंग कर रही लड़कियों से छेड़छाड़… लड़कियों के विरोध करने पर आरोपियों ने की मारपीट

    April 8, 2026 12:04 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    उद्घाटन के महज 8 माह बाद ही सिमरिया सिक्स-लेन पुल पर मेंटेनेंस शुरू, गुणवत्ता पर उठे सवाल?

    By सुमन सौरबApril 9, 2026 12:28 pm

    Simaria Six-Lane Bridge : उत्तर और दक्षिण बिहार की जीवनरेखा कहे जाने वाले नवनिर्मित मोकामा-औंटा-सिमरिया…

    Begusarai News : बेगूसराय में NH-31 और 28 पर धूल का गुबार: अवैध बालू लदे हाइवा से बढ़ा दुर्घटना का खतरा

    April 9, 2026 11:00 am

    डबल इंजन का दावा, गड्ढों में दम तोड़ता विकास—पिपरा से दहिया तक 10 किलोमीटर सड़क की सच्चाई”

    April 8, 2026 7:27 pm

    Begusarai News : स्कूल में बिजली का तार गिरने से 9 बच्चे झुलसे, दो की हालत गंभीर…

    April 8, 2026 6:19 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.