भीषण ठंड: 5वीं तक के स्कूल 8 जनवरी तक बंद

बेगूसराय जिले में सर्दी का सितम जारी है। रिकॉर्डतोड़ ठंड से जन-जीवन बेहाल हो गया है। शीतलहर को देखते हुए बेगूसराय जिला शिक्षा पदाधिकारी दिवेन्द्र कुमार झा ने जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के 5वीं क्लास तक को 8 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है।

इससे पहले जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने दो जनवरी तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिया था। अभी शीतलहर और कोहरा के कारण सुबह के समय तापमान लगातार कम बना हुआ है।