विश्व की प्रतिष्ठित फोर्ब्स मैगजीन में 20 प्रभावशाली लोगों में कन्हैया कुमार को मिली जगह

बेगूसराय : फोर्ब्स पत्रिका ने नए साल पर विजन 2020 डिकेड नामक सूची जारी की है. इस सूची में ऐसी 20 शख्सियतों के नाम शामिल हैं, जिन पर 2020-30 के दशक में दुनिया भर की नजरें टिकी रहेंगी. इनमें से आठ भारतीय और भारतीय मूल के लोग शामिल हैं. इनमें दो बिहारी हैं पहला प्रशांत किशोर और दूसरे कन्हैया कुमार.

विश्व की प्रतष्ठिति फोर्ब्स मैगजीन फोर्ब्स के ताजे अंक में बिहार के दो युवा नेताओं को जगह मिली है। पत्रिका ने दोनों नेताओं कन्हैया और प्रशांत किशोर को चालू वर्ष में विश्व के टॉ्प 20 पावरफुल लोगों में शुमार किया है।

मैगजीन ने जेएनयू विवि के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया और जदयू के रणनीतिकार प्रशांत किशोर को आगामी दशक का निर्णायक चेहरा करार दिया है। कहा है कि ये युवा नेता आगामी दशक में प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं।

आपको बता दे इस सूची में श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे, सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न, पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग, फिनलैंड की नई प्रधानमंत्री सना मारिन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के नाम भी शामिल हैं।