Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : बेगूसराय में उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा, 292 लाभार्थी चयनित..

    March 5, 2026 6:24 pm

    Begusarai News : मंझौल में 6 से शुरू होगी 21वीं राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप…

    March 5, 2026 6:20 pm

    बेगूसराय में आधी रात ‘बर्बरता’: होमगार्ड अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के आरोप, SDM पर बदसलूकी की शिकायत

    March 4, 2026 11:39 am
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय: संस्कृति पब्लिक स्कूल का 13वां वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न
    Begusarai News

    बेगूसराय: संस्कृति पब्लिक स्कूल का 13वां वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

    The Begusarai DeskBy The Begusarai DeskFebruary 13, 2026 8:43 pmUpdated:February 14, 2026 10:49 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Sanskriti Public School Manjhaul Begusarai Annual Function 2026
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    बेगूसराय के संस्कृति पब्लिक स्कूल में 13वां वार्षिक उत्सव बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार और परिश्रम के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। साथ ही विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों और सामाजिक योगदान की सराहना की।

    कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की उपलब्धियों, शैक्षणिक प्रगति और आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

    वार्षिक उत्सव में छात्रों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, नाटक, समूह नृत्य और लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अभिभावकों और अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की खुले दिल से सराहना की।

    विद्यालय के उप-प्राचार्य हंस कुमार हंस ने कहा कि विद्यालय अपने नाम के अनुरूप सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में भारतीय परंपरा और संस्कारों को विकसित करने का प्रयास कर रहा है। वहीं निदेशक प्रवीण कुमार ने बताया कि विद्यालय का लक्ष्य है कि 10वीं के बाद मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए बाहर जाने वाले विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा यहीं उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें जिले से बाहर न जाना पड़े।

    समारोह के अंत में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” अवॉर्ड में बॉयज़ ग्रुप ((कक्षा-9) से अनुराग कुमार और गर्ल्स ग्रुप (कक्षा-9) से प्राची गुप्ता को सम्मानित किया गया।

    पूरे कार्यक्रम का संचालन शिक्षकों के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन न केवल बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला रहा, बल्कि बेगूसराय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सांस्कृतिक विकास की दिशा में विद्यालय के प्रयासों को भी दर्शाता है।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय समेत 11 जिलों में ग्रामीण SP के कार्यक्षेत्र निर्धारित, थानों का हुआ बंटवारा….
    Next Article Begusarai News : बेगूसराय में चीनी मिल की सुगबुगाहट तेज, DM को 100 एकड़ जमीन तलाशने का निर्देश
    The Begusarai Desk
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : बेगूसराय में उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा, 292 लाभार्थी चयनित..

    March 5, 2026 6:24 pm

    Begusarai News : मंझौल में 6 से शुरू होगी 21वीं राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप…

    March 5, 2026 6:20 pm

    बेगूसराय में आधी रात ‘बर्बरता’: होमगार्ड अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के आरोप, SDM पर बदसलूकी की शिकायत

    March 4, 2026 11:39 am

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : बेगूसराय में उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा, 292 लाभार्थी चयनित..

    By सुमन सौरबMarch 5, 2026 6:24 pm

    Begusarai News : समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में गुरुवार को जिला पदाधिकारी श्रीकांत…

    Begusarai News : मंझौल में 6 से शुरू होगी 21वीं राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप…

    March 5, 2026 6:20 pm

    बेगूसराय में आधी रात ‘बर्बरता’: होमगार्ड अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के आरोप, SDM पर बदसलूकी की शिकायत

    March 4, 2026 11:39 am

    Begusarai News : होली से पहले शराबबंदी की निकली हवा, सड़क पर गिरीं बोतलें तो लूटने को मची होड़..

    March 3, 2026 7:05 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.