Ulao Airport Begusarai : शनिवार की सुबह बेगूसराय के उलाव हवाई पट्टी पर एक निजी कंपनी के चार्टर्ड विमान की सफल लैंडिंग कराई गई। यह विमान Ms/Everdeliver Logistics Pvt. Ltd. (ELPL) का था, जिसका एयरक्राफ्ट नंबर PC12 VT-SKJ है। आपको बता दे की वर्षों बाद किसी प्राइवेट एयरक्राफ्ट की लैंडिंग उलाव हवाई पट्टी पर हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, Ms/Everdeliver Logistics Pvt. Ltd. के एकाउंट मैनेजर एस. मुखर्जी ने 7 जुलाई 2025 को बेगूसराय जिला प्रशासन से विमान की लैंडिंग के लिए अनुमति मांगी थी। प्रशासन ने नियमानुसार अनुमति प्रदान करते हुए आवश्यक तैयारियों के निर्देश भी जारी किए थे।
शनिवार सुबह 9 बजे यह एयरक्राफ्ट कोलकाता एयरपोर्ट से रवाना हुआ और ठीक 10 बजे पूर्वाह्न उलाव हवाई पट्टी पर सुरक्षित लैंड कर गया। विमान में कुल 8 यात्री सवार थे। लैंडिंग के कुछ घंटों बाद, दोपहर 2 बजे विमान ने वापस कोलकाता के लिए उड़ान भर ली। इस दौरान जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। हवाई पट्टी पर एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी।