बेगूसराय में सरकारी स्कूल के स्मार्ट क्लास में अश्लील वीडियो हुआ वायरल, स्मार्ट क्लासेस में मौज मस्ती का वीडियो आया सामने

न्यूज डेस्क : बिहार सरकार के द्वारा सरकारी स्कूल के बच्चों के उन्नयन के लिए स्मार्ट क्लास रूम की व्यवस्था करवाई गयी है। यह व्यवस्था अब सरकारी स्कूल प्रबन्धन के लिए गले की फांस बनती जा रही है । बिहार सरकार के द्वारा बच्चों के पढ़ाई के लिए इंटरनेट के माध्यम से पढ़ाई के लिए एलईडी की व्यवस्था की गयी है। लेकिन बहुत विद्यालय से शिकायत मिलता रहता है , कि शिक्षा के बजाय उलूल-जलूल और अश्लील गाने बजाए जाते हैं।

नया मामला बिहार के बेगूसराय जिला से आया है। जहां बखरी प्रखण्ड के एक मध्य विद्यालय का वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो राटन मध्य विद्यालय का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है , जहाँ पढ़ाई के बदले अश्लील फिल्मी गानें बच्चे सुनते पाए गए है। बच्चे भी बेंच पर बैठने की जगह न बैठकर जहाँ किताब रखा जाता है वहाँ बैठे हुए हैं।क्लास रूम में एक भी शिक्षक दिखाई नहीं दे रहें हैं और बच्चे भी इस वीडियों में गाली – गलौज करते दिख रहे हैं।आखिर कब बिहार के इन स्कूलों में पढ़ाई की व्यवस्था में सुधार होगा।इस विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बिरंची यादव हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस विद्यालय में सिर्फ खाना पूर्ति की जाती है। शिक्षक विद्यालय आते हैं और बच्चों का हाजरी बनाकर खानापूर्ति कर चले जाते हैं। ग्रामीणों के बीच काफी गुस्सा देखा गया।ग्रामीणों ने इस में दोषी प्रधानाध्यापक पर सख्त कार्यवाही करने की मांग की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक से इस मसले पर बातचीत नहीं हो सकी है।

इस वायरल वीडियो की द बेगूसराय पुष्टि नहीं करता है।