Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बेगूसराय में विकास योजनाओं की सौगात- ‘समृद्धि यात्रा’ के अंतिम दिन CM ने दिए 330 करोड़ की परियोजनाएं

    March 14, 2026 3:45 pm

    लोहियानगर में देर रात हादसा: GRP से बचकर भाग रहा युवक गड्ढे में गिरा, तलाश जारी

    March 14, 2026 6:28 am

    Begusarai News : बेगूसराय रेलवे स्टेशन के आसपास से 266 अवैध झोपड़ियां और दुकानें हटाई गईं…

    March 13, 2026 8:47 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय में बढ़ता औद्योगिकरण, दम तोड़ती हवा : प्रदूषण का ‘हॉटस्पॉट’ बनता शहर…
    Begusarai News

    बेगूसराय में बढ़ता औद्योगिकरण, दम तोड़ती हवा : प्रदूषण का ‘हॉटस्पॉट’ बनता शहर…

    Mahesh BhartiBy Mahesh BhartiDecember 2, 2025 11:17 amUpdated:December 2, 2025 11:21 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Increasing pollution in Begusarai
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Increasing pollution in Begusarai : औद्योगिक विकास की रफ्तार पकड़ता बेगूसराय आज वायु प्रदूषण की मार से बुरी तरह कराह रहा है। शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हवा में घुलता जहर लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा है। लेकिन विडंबना यह है कि जनप्रतिनिधि हों या प्रशासनिक अधिकारी, अथवा कारखानों का प्रबंधन किसी के पास इस बढ़ते खतरे के समाधान की ठोस योजना दिखाई नहीं देती।

    पिछले कई वर्षों से मीडिया और सामाजिक मंचों पर उठती आवाजें मानो नक्कारखाने में तूती की आवाज साबित हो रही हैं। मुद्दा जितना गंभीर होता जा रहा है, जिम्मेदार तंत्र की उदासीनता उतनी ही बढ़ती दिखती है। रिफाइनरी, फर्टिलाइजर प्लांट और थर्मल पावर के आसपास बसे गांवों के लोग चिमनियों से निकलने वाले धुएं के साथ हर दिन अपनी सांसों की कीमत चुका रहे हैं।

    स्थानीय लोगों के अनुसार, कारखानों से निकलने वाली गैसें और धूलकण न केवल इंसानों बल्कि मवेशियों, फसलों और पेड़ों के लिए भी जानलेवा साबित हो रहे हैं। कैंसर, दमा, टीबी और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल करोड़ों रुपये इलाज में खर्च होते हैं, पर स्वस्थ जीवन की उम्मीद कम होती जा रही है।

    हवा के मानक स्तर कई बार खतरनाक श्रेणी पार कर जाते हैं। नवंबर माह से बेगूसराय देश के सबसे प्रदूषित जिलों में शुमार हो गया है, वह भी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, नोएडा और मुंबई जैसे औद्योगिक शहरों को पीछे छोड़ते हुए।

    एक रिपोर्ट के मुताबिक, जिले की हवा में कार्बन मोनो ऑक्साइड, कार्बन डाइऑक्साइड, सल्फर ऑक्साइड जैसे हानिकारक तत्वों की मात्रा लगातार बढ़ रही है। स्विट्ज़रलैंड की संस्था IQAir द्वारा जारी वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2023 में बेगूसराय का औसत PM 2.5 स्तर 118.9 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया है, जो सामान्य मानकों से कई गुना अधिक है। स्थिति यह रही कि शहर का AQI 400 के पार पहुंच गया था, जबकि 2024 में भी यह आंकड़ा 300 से ऊपर दर्ज किया गया।

    बेगूसराय के लोग अब प्रशासन से ठोस कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों की मांग है कि DM, नगर निगम आयुक्त तथा बरौनी रिफाइनरी प्रबंधन त्वरित कदम उठाकर बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण करें, वरना आने वाले समय में यह समस्या और भयावह रूप ले सकती है।

    Begusarai AQI Increasing pollution in Begusarai
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में कल चलेगा बुलडोज़र: बस स्टैंड से जेलगेट तक हटेगा अतिक्रमण…
    Next Article श्रीकृष्ण सेतु के समानांतर नए रेल पुल को मिली मंजूरी; 130 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें
    Mahesh Bharti
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    बेगूसराय में विकास योजनाओं की सौगात- ‘समृद्धि यात्रा’ के अंतिम दिन CM ने दिए 330 करोड़ की परियोजनाएं

    March 14, 2026 3:45 pm

    लोहियानगर में देर रात हादसा: GRP से बचकर भाग रहा युवक गड्ढे में गिरा, तलाश जारी

    March 14, 2026 6:28 am

    Begusarai News : बेगूसराय रेलवे स्टेशन के आसपास से 266 अवैध झोपड़ियां और दुकानें हटाई गईं…

    March 13, 2026 8:47 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बेगूसराय में विकास योजनाओं की सौगात- ‘समृद्धि यात्रा’ के अंतिम दिन CM ने दिए 330 करोड़ की परियोजनाएं

    By सुमन सौरबMarch 14, 2026 3:45 pm

    CM Nitish Kumar Visit to Begusarai : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ के अंतिम…

    लोहियानगर में देर रात हादसा: GRP से बचकर भाग रहा युवक गड्ढे में गिरा, तलाश जारी

    March 14, 2026 6:28 am

    Begusarai News : बेगूसराय रेलवे स्टेशन के आसपास से 266 अवैध झोपड़ियां और दुकानें हटाई गईं…

    March 13, 2026 8:47 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में LPG की किल्लत से लोग परेशान, होटल-रेस्टोरेंट कारोबार भी प्रभावित…

    March 12, 2026 6:22 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.