Begusarai News : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में बेगूसराय जिले में मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार, जिले में कुल 69.27 प्रतिशत मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
जिले की सातों विधानसभा सीटों
- चेरिया बरियारपुर (141) – 70.18%
- बछवाड़ा (142) – 71.22% (जिले में सबसे अधिक)
- तेघड़ा (143) – 70.14%
- मटिहानी (144) – 69.47%
- साहेबपुरकमाल (145) – 68.90%
- बेगूसराय (146) – 66.44% (जिले में सबसे कम)
- बखरी (147) – 68.88%

सबसे अधिक उत्साह बछवाड़ा विधानसभा में देखने को मिला, जहाँ 71.22% मतदान दर्ज हुआ। वहीं मुख्य शहरी क्षेत्र वाली बेगूसराय सीट पर मतदान प्रतिशत 66.44% रहा, जो जिले में सबसे कम है। अधिकारियों ने बताया कि जिलेभर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर सुरक्षा बल तैनात रहे और मतदान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष रही। मतदान कर्मियों ने उत्साह के साथ अपनी जिम्मेदारियाँ निभाईं।

