Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नई डिजिटल व्यवस्था शुरू, पढ़ें- पूरी खबर…

    January 8, 2026 9:51 am

    बेगूसराय रेलवे पर आधुनिक NFR स्टॉल्स की शुरुआत, यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं..

    January 7, 2026 7:30 pm

    Begusarai Job Camp : बेगूसराय में जॉब कैंप का आयोजन, 142 अभ्यर्थियों का हुआ चयन…

    January 7, 2026 7:22 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय को मिलेगा पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे से सीधा कनेक्शन, DM ने पथ निर्माण विभाग भेजा प्रस्ताव..
    Begusarai News

    बेगूसराय को मिलेगा पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे से सीधा कनेक्शन, DM ने पथ निर्माण विभाग भेजा प्रस्ताव..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबMarch 27, 2025 7:31 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Patna-Purnia Expressway Will Be Connected To Begusarai
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    Patna-Purnia Expressway Will Be Connected To Begusarai : बेगूसराय के विकास को गति देने के लिए डीएम तुषार सिंगला (DM Tushar Singla) ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे सिक्स लेन एलाइनमेंट (Patna-Purnia Expressway Six Lane) में बेगूसराय के लिए एक स्पर (कनेक्टिंग रोड) जोड़ने का प्रस्ताव बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव को भेजा है। इस प्रस्ताव में बेगूसराय को सीधे पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे से जोड़ने की मांग की गई है।

    पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे का रूट और बेगूसराय से जुड़ने की योजना

    आपको बता दे की पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई लगभग 245 किमी प्रस्तावित है। यह एक्सप्रेसवे पटना रिंग रोड से शुरू होकर वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा होते हुए पूर्णिया तक जाएगा। इस एक्सप्रेसवे का मार्ग कुशेश्वर स्थान के पास से गुजरेगा, जो बेगूसराय जिले के सबसे निकट स्थित क्षेत्र है।

    प्रस्ताव के अनुसार, कुशेश्वर स्थान के आस-पास पूर्वी भाग में बखरी प्रखंड है, जिसकी दूरी जिला मुख्यालय से मात्र 50 किमी है। पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के स्टाटिंग प्वांइट से लगभग 113 से 120 किमी के लगभग दूरी की फोर लेन स्पर बखरी होते हुए बेगूसराय के लिए देने की बात कहीं गई है।

    मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान हुई घोषणाएं

    बतातें चलें कि “प्रगति यात्रा” के दौरान CM नीतीश कुमार ने बेगूसराय के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की गई थी। इनमें 121 करोड़ की लागत से 7.50 किमी बखरी-बेगूसराय से बहादुरपुर-खगड़िया बॉर्डर तक आरओबी सहित बाईपास निर्माण की योजना भी शामिल है। इसके अलावा, बेगूसराय सदर प्रखंड के कुशमहौत ग्राम पंचायत में लगभग 1000 एकड़ भूमि पर एक औद्योगिक पार्क की स्थापना का प्रस्ताव भी रखा गया है। पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे में प्रस्तावित स्पर इस बाईपास और औद्योगिक पार्क के पास से होकर गुजरेगा, जिससे बेगूसराय के औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी।

    बेगूसराय को मिलेगी यातायात सुविधा और समय की बचत

    • समय और ईंधन की बचत : बेगूसराय से सहरसा, मधेपुरा और पूर्णिया की यात्रा में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा।
    • ट्रैफिक दबाव में कमी : एनएच-31 पर अत्यधिक ट्रैफिक की समस्या बनी रहती है, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। एक्सप्रेसवे से जुड़ने के बाद यह दबाव कम होगा।
    • बेगूसराय से सहरसा की दूरी होगी मात्र 2 घंटे: वर्तमान में बेगूसराय से सहरसा पहुंचने में अधिक समय लगता है, लेकिन नए स्पर के निर्माण से यह दूरी मात्र दो घंटे में तय की जा सकेगी।
    • व्यापार और उद्योग को मिलेगा बढ़ावा : औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी, जिससे जिले के आर्थिक विकास को बल मिलेगा।

    इस प्रस्तावित एक्सप्रेसवे स्पर से न केवल बेगूसराय बल्कि आसपास के प्रखंडों- चेरियाबरियारपुर, खोदावंदपुर, छौड़ाही, बखरी और गढ़पुरा के निवासियों को भी लाभ मिलेगा। उनके लिए आवागमन सुगम होगा और विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवित्तरहित कॉलेज के कर्मियों ने खोल दिया बिहार सरकार के खिलाफ मोर्चा, बोले- काम सरकारी वाला करवाया, मेहनताना देने में प्राइवेट को भी पछाड़ दी सरकार..
    Next Article Begusarai News : बेगूसराय में टॉयलेट करने गए युवक को बदमाशों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

    ये भी पढ़ें।

    बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नई डिजिटल व्यवस्था शुरू, पढ़ें- पूरी खबर…

    January 8, 2026 9:51 am

    बेगूसराय रेलवे पर आधुनिक NFR स्टॉल्स की शुरुआत, यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं..

    January 7, 2026 7:30 pm

    Begusarai Job Camp : बेगूसराय में जॉब कैंप का आयोजन, 142 अभ्यर्थियों का हुआ चयन…

    January 7, 2026 7:22 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नई डिजिटल व्यवस्था शुरू, पढ़ें- पूरी खबर…

    By सुमन सौरबJanuary 8, 2026 9:51 am

    Begusarai Station : मौजूदा समय में तत्काल ट्रेन टिकट मिलना यात्रियों के लिए बड़ी चुनौती…

    बेगूसराय रेलवे पर आधुनिक NFR स्टॉल्स की शुरुआत, यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं..

    January 7, 2026 7:30 pm

    Begusarai Job Camp : बेगूसराय में जॉब कैंप का आयोजन, 142 अभ्यर्थियों का हुआ चयन…

    January 7, 2026 7:22 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में मुखिया व पंचायत कर्मियों ने ली ‘स्वस्थ ग्राम संकल्प शपथ’…

    January 7, 2026 7:14 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.