सामाजिक कुरीतियों को मिटाने के लिए मानव श्रृंखला में भाग ले : एसडीओ अनिल कुमार

बखरी, बेगूसराय: बाल विवाह दहेज प्रथा एवं शराबबंदी उन्मूलन जैसी कुरीतियों के खिलाफ एवं जल जीवन हरियाली योजना के समर्थन में आगामी 19 जनवरी को आयोजित मानव श्रृंखला को सफल बनाने को लेकर शुक्रवार को प्रखंड के परिहारा पंचायत में जागरूकता ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए एसडीओ अनिल कुमार ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक कुरीतियों को मिटाने और सुंदर और स्वच्छ वातावरण के लिए जल जीवन हरियाली के लिए काफी फिक्रमंद है। इसलिए हमलोगों को भी एकजुट होकर सामाजिक कुरीतियों मिटाने के लिए 19 जनवरी होने वाले मानव श्रृंखला को सफल बनाने को आगे आना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि बाल विवाह और दहेज प्रथा समाज के लिए अभिशाप है। उन्होंने सभा में मौजूद सभी शिक्षक और महिला कर्मियों और आमलोगों से कहा कि लड़कियां पढेंगी तभी देश का विकास होगा। इसलिए लड़कियों को हर हाल में शिक्षा दें। सभा में उप प्रमुख अमित देव ने मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को 19 जनवरी को आयोजित होने वाले राज्यव्यापी मानव श्रृंखला में शामिल होने के लिए जागरूक किया। मौके पर परिहारा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा.राकेश कुमार झा,मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।