केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के पहल पर बंगाल के 18 श्रमिक को बरौनी रिफायनरी में खाद्य सामग्री पहुंची

डेस्क : भाजपा बेगुसराय के जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि आम जनमानस की सेवा को सभी भाजपा कार्यकर्ता संकल्पित हैं एवं विभिन्न स्थानों पर विभिन्न माध्यमों से सूचनाओं का संकलन कर उनकी समस्याओं के निष्पादन हेतु केन्द्रीय मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि देश के किसी भी कोने में फंसे हुए किसी भी व्यक्ति को आवश्यकतानुसार राशन मुहैया कराने की जिम्मेदारी माननीय मंत्री द्वारा निभाई जा रही हैं। बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह जी ना केवल देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों की मदद कर रहे हैं बल्कि जहां से भी लोग लॉकडाउन के कारण परेशान होने की जानकारी मिल रही है उन्हें प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से मदद पहुंचा रहे हैं। यह मामला पश्चिम बंगाल के लोगों के फंसे होने से जुड़ा हुआ है।

लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को देर शाम के गिरिराज सिंह जी को जानकारी दी कि उनके संसदीय क्षेत्र ब्रह्मापुर के 18 श्रमिक बरौनी रिफाइनरी के कंपनी के अंदर काम करते हैं लेकिन लॉकडालन का काम बंद होने से काफी परेशानी है था उन सब लोगों को भोजन की अत्यंत जरूरत है इसके बाद गिरिराज सिंह ने तुरंत इसकी सूचना बेगूसराय के भाजपा कार्यकर्ताओं को सूचना दी। सूचना मिलते ही तुरंत श्रमिकों के पास पहुंचते ही सभी को प्रचुर मात्रा एवं सामग्री उपलब्ध करा दी गई।

इधर श्रमिकों के भूखे रहने और भोजन के लिए परेशान होने की जानकारी मिलते ही पर बरौनी रिफाइनरी प्रबंधन एक्टिव हो गया तुरंत संबंधित श्रमिकों से संपर्क किया। सीआरपीएफ और प्रोजेक्ट समूह का ध्यान रखने का निर्देश दिया गया। श्रमिकों ने प्रबंधन से अपने घर तक पहुंचने के लिए परिवहन की मांग पर सरकार के दिशानिर्देशों पर आधारित परिवहन सेवा करने का आश्वासन दिया गया है इसके अलावा किसी भी तरह की समस्याओं पर संपर्क करने का कहा है।