बेगूसराय में जहरीले सांप के साथ मस्ती कर रहा था वृद्ध भगत, गई जान, देखें Video

डेस्क : सांप कितने जहरीले और खतरनाक होते है यह बात तो आप लोग भली-भांति जानते ही हैं। ऐसे में बड़े-बुजुर्ग हमेशा यही सलाह देते हैं कि सांप से जितना हो सके दूरी बना कर रहो..वैसे तो दुनियाभर में सांपों की 2 हजार से भी अधिक प्रजातियां हैं, लेकिन इनमें से कुछ ही प्रजातियां जहरीली और खतरनाक होती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन सांपों से जुड़े वीडियोज अक्सर वायरल होते रहते हैं, जो काफी हैरान करते हैं। ऐसा ही एक हैरान करने वाला वीडियो बेगूसराय से सामने आया। जिसे देख कर आपकी रूह भी कांप जाएगी।

दरअसल, यह मामला जिले के चेरिया बरियारपुर प्रखंड स्थित आकोपुर गांव की है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है की एक शख्स नागपंचमी की तैयारी को लेकर सांप के साथ मस्ती कर रहा है। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया और मौके पर ही उसकी जान चली गई। मृत व्यक्ति का नाम प्रयाग पासवान बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि भगत गांव में सांप के साथ करतब दिखाकर रहा था। सोमवार को होने वाले नागपंचमी के लिए चंदा भी मांग रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि सांप के डसने बाद मृतक भगत को डॉक्टर के यहां ले जाने के बजाय मंदिर में उसे बंद कर दिया गया था, जिस कारण उसकी मौत हो गई। वहीं, घटना के कई घंटे बाद स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

https://twitter.com/thebegusarai/status/1548992349208182784?s=20&t=mfr063o4Uib69drInJD4ew