Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : स्कूल में बिजली का तार गिरने से 9 बच्चे झुलसे, दो की हालत गंभीर…

    April 8, 2026 6:19 pm

    Begusarai news: रतन चौक से एनएच-31 तक फ्लाइओवर का निर्माण शुरु,52 करोड़ में बनेगा 125 मीटर लंबा फ्लाईओवर

    April 8, 2026 12:53 pm

    बेगूसराय में फिजिकल ट्रेनिंग कर रही लड़कियों से छेड़छाड़… लड़कियों के विरोध करने पर आरोपियों ने की मारपीट

    April 8, 2026 12:04 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय में बिजली विभाग की लापरवाही ने ली एक शिक्षक की जान, 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से मौत..
    Begusarai News

    बेगूसराय में बिजली विभाग की लापरवाही ने ली एक शिक्षक की जान, 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से मौत..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबMay 20, 2025 12:39 pmUpdated:May 20, 2025 12:44 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai News
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बेगूसराय में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते लटकते 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से एक प्राइवेट शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सोमवार की शाम छौड़ाही थाना क्षेत्र अंतर्गत वरदाहा गांव की है। मृतक की पहचान वरदाहा वार्ड संख्या-17 निवासी स्वर्गीय फूल बाबू साह के 27 वर्षीय पुत्र शंकर कुमार के रूप में हुई।

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शंकर एक निजी शिक्षक थे और अपने परिवार का भरण-पोषण शिक्षण कार्य के माध्यम से करते थे। उनके असामयिक निधन से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि शंकर कुमार दो छोटे बच्चों के पिता थे, जिनके सिर से पिता का साया अचानक उठ गया।

    लंबे समय से लटका था जानलेवा तार

    स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बीचों-बीच 11 हजार वोल्ट की ओपन लाइन वर्षों से लटक रही थी। एक बिजली का खंभा भी काफी समय से गिरा हुआ था, जिससे यह हाई वोल्टेज तार जमीन के बेहद नजदीक आ गया था। ग्रामीणों ने इस संबंध में कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। तार की मरम्मत या खंभे की मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

    हादसे के वक्त सामान लेकर लौट रहे थे शिक्षक

    बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम शंकर कुमार कुछ सामान लेकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे उस इलाके से गुजरे जहां खंभा गिरा हुआ था, वे अनजाने में बिजली के संपर्क में आ गए। तेज करंट लगते ही वे मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    परिजनों का आरोप: विभागीय लापरवाही ने ली जान

    मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते विभाग ने शिकायत पर कार्रवाई की होती, तो आज एक घर का चिराग न बुझता। ग्रामीणों ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपटना PMCH में यूट्यूबर मनीष कश्यप की जमकर पिटाई, डॉक्टरों से हुआ विवाद…
    Next Article Kanvar Tal Begusarai : बेगूसराय का काबर टाल बनेगा मखाना हब; रोजगार भी, किसानों को मुनाफा भी..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : स्कूल में बिजली का तार गिरने से 9 बच्चे झुलसे, दो की हालत गंभीर…

    April 8, 2026 6:19 pm

    Begusarai news: रतन चौक से एनएच-31 तक फ्लाइओवर का निर्माण शुरु,52 करोड़ में बनेगा 125 मीटर लंबा फ्लाईओवर

    April 8, 2026 12:53 pm

    बेगूसराय में फिजिकल ट्रेनिंग कर रही लड़कियों से छेड़छाड़… लड़कियों के विरोध करने पर आरोपियों ने की मारपीट

    April 8, 2026 12:04 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    बेगूसराय में फिजिकल ट्रेनिंग कर रही लड़कियों से छेड़छाड़… लड़कियों के विरोध करने पर आरोपियों ने की मारपीट

    April 8, 2026 12:04 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : स्कूल में बिजली का तार गिरने से 9 बच्चे झुलसे, दो की हालत गंभीर…

    By सुमन सौरबApril 8, 2026 6:19 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में बड़ा हादसा हो गया। जहां एक सरकारी स्कूल में 440…

    Begusarai news: रतन चौक से एनएच-31 तक फ्लाइओवर का निर्माण शुरु,52 करोड़ में बनेगा 125 मीटर लंबा फ्लाईओवर

    April 8, 2026 12:53 pm

    बेगूसराय में फिजिकल ट्रेनिंग कर रही लड़कियों से छेड़छाड़… लड़कियों के विरोध करने पर आरोपियों ने की मारपीट

    April 8, 2026 12:04 pm

    PM Surya ghar muft Bijli yojana:बेगूसराय में शुरु हुई रुफटॉप सोलर की पहल, हजारों घरों को मिलेगा लाभ

    April 7, 2026 8:44 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.