Net Worth Rajneesh Kumar

तेघड़ा में ‘करोड़पति उम्मीदवार’- NDA प्रत्याशी रजनीश और पत्नी के पास 32 करोड़ की संपत्ति..

Miracare MULTISPECIALITY logo1b

Net Worth Rajneesh Kumar : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल हलफनामे के अनुसार, तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा समर्थित एनडीए प्रत्याशी और पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार तथा उनकी पत्नी रूबी सिंह दोनों करोड़पति हैं। हलफनामे के मुताबिक, रजनीश कुमार के पास कुल 17 करोड़ 48 लाख 55 हजार रुपए की संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी रूबी सिंह के नाम पर 14 करोड़ 91 लाख 93 हजार रुपए से अधिक की संपत्ति दर्ज है।

संपत्ति और ऋण

रजनीश कुमार पर 11 लाख 31 हजार 599 रुपए, जबकि उनकी पत्नी पर 2 करोड़ 60 लाख 47 हजार 696 रुपए का ऋण है। हलफनामे में बताया गया है कि उनके पास 1.40 लाख रुपए नकद हैं, वहीं रूबी सिंह के पास 1.89 लाख रुपए नकद मौजूद हैं। बैंक खातों में रजनीश कुमार के पास 1.04 लाख रुपए, जबकि उनकी पत्नी के पास 47 हजार 595 रुपए हैं।

अचल संपत्ति और निवेश

  • रजनीश कुमार के पास 5 करोड़ 77 लाख रुपए से अधिक मूल्य की गैर कृषि भूमि है, जबकि उनकी पत्नी के पास 4 करोड़ 86 लाख रुपए मूल्य की गैर कृषि भूमि दर्ज है।
  • रजनीश के पास 1 करोड़ 25 लाख रुपए का वाणिज्यिक भवन है, जबकि उनकी पत्नी के पास 1 करोड़ रुपए का वाणिज्यिक भवन है।
  • रजनीश के नाम 2 करोड़ 61 लाख रुपए का आवासीय परिसर है, वहीं उनकी पत्नी के नाम 36 लाख रुपए मूल्य का आवासीय परिसर दर्ज है।

सोना-चांदी और निवेश

रजनीश के पास 248 ग्राम सोना (मूल्य ₹7.89 लाख) है, जबकि रूबी सिंह के पास 498 ग्राम सोना (मूल्य ₹16.8 लाख) और 775 ग्राम चांदी के गहने हैं। निवेश के मामले में रूबी सिंह आगे हैं। उन्होंने 2 करोड़ 94 लाख 66 हजार रुपए का निवेश किया है, जबकि रजनीश कुमार ने 15 लाख 33 हजार 580 रुपए का निवेश किया है। इसके अलावा रूबी सिंह ने 72 लाख रुपए किसी व्यक्ति, संस्था या कंपनी को उधार भी दे रखे हैं।

कर बकाया

रजनीश कुमार पर 7 लाख 14 हजार 725 रुपए का सरकारी कर बकाया है। इसमें नगरपालिका कर 2 लाख 28 हजार 60 रुपए और बिजली व अन्य शुल्क करीब 5 लाख रुपए शामिल हैं। कुल मिलाकर, दोनों की संयुक्त संपत्ति 32 करोड़ रुपए से अधिक की है, जो उन्हें तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के सबसे संपन्न प्रत्याशियों में शामिल करती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now