Begusarai News : बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल..

2 Min Read

Begusarai News : बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना तेघरा थाना क्षेत्र के गौरा गांव की बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौरा गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे कई लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। इस संघर्ष में कट्टा, खंती, लोहे की रॉड जैसे घातक हथियारों का इस्तेमाल किया गया।

एक पक्ष के पीड़ित परिवार गंगाराम राय ने बताया वे अपनी जमीन पर घर बना रहे थे, तभी पड़ोसी विनोद राय अपने पुत्र सौरभ और सुजय के द्वारा उन पर अचानक हमला कर दिया। उनके अनुसार, दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे पूरे परिवार के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दूसरी ओर, दूसरे पक्ष के विनोद राय ने दावा किया कि उनका कुछ बकाया रुपया गंगाराम राय के पास था, जिसे मांगने वे वहां गए थे। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और बात इतनी बढ़ गई कि हिंसा में तब्दील हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही तेघड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई।

Share This Article
सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
Exit mobile version