Monu Singh Arrested

पूर्व विधायक अनंत सिंह पर गोलीबारी का मुख्य आरोपी बरौनी से मोनू गिरफ्तार

Miracare MULTISPECIALITY logo1b

Monu Singh Arrested | मोकामा के चर्चित जनवरी 2025 गोलीकांड मामले में फरार चल रहे मोनू सिंह को एसटीएफ ने शुक्रवार (8 अगस्त) की रात बरौनी जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया। मोनू सिंह मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच हुई गोलीबारी का मुख्य आरोपी है।

जानकारी के मुताबिक, मोनू सिंह कामाख्या एक्सप्रेस से बरौनी पहुंचा था। जैसे ही वह ट्रेन से उतरा, पहले से तैनात एसटीएफ की टीम ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे कड़ी सुरक्षा में थाने ले जाया गया। मोनू सिंह पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस मामले में उसके भाई सोनू सिंह को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी थी, जो हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ है। वहीं, बीते मंगलवार को ही इस केस में पूर्व विधायक अनंत सिंह को भी पटना हाईकोर्ट से बेल मिली थी।

चली थीं 60 राउंड गोलियां

यह मामला मोकामा के नौरंगा जलालपुर गांव का है, जहां जनवरी में अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। बताया जाता है कि दोनों पक्षों ने मिलाकर करीब 50 से 60 राउंड गोलियां चलाईं।आरोप है कि सोनू-मोनू गैंग ने गांव के एक परिवार को घर से निकालकर ताला जड़ दिया था। मामला पैसों के लेन-देन से जुड़ा था। शिकायत अनंत सिंह तक पहुंची और उन्होंने इसे सुलझाने की कोशिश की। लेकिन जब वे सोनू-मोनू के गांव पहुंचे, तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और गोलीबारी शुरू हो गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now