बेगूसराय के जमीन मालिक ध्यान दें,शुरू होगा भूमि सर्वे

बेगूसराय : शुक्रवार को राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री बिहार सरकार रामनरायन मण्डल ने बताया कि सर्वे के लिये कमर्चारियों की भर्ती की प्रकिया अंतिम पड़ाव पर पहुँच चुका है। मार्च तक प्रशिक्षण भी पूरा हो जाने की उन्होंने बात कही है।उसके उन्होंने बताया कि सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद 20 जिलों में एक साथ विशेष सर्वे का काम शुरू हो जायेगा। इन 20 जिलों में बेगूसराय ,नालंदा, मुंगेर, लखीसराय, सुपौल, किशनगंज, बांका, सीतामढ़ी, पक्षिम चंपारण, जमुई, जहानाबाद, अरवल, शिवहर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, शेखपुरा, पूर्णिया, कटिहार व अररिया शामिल हैं।

आपको बताते चलें कि बेगूसराय में लगभग तीन साल पहले सर्वे का कार्य हो रहा था लेकिन आधे से ज्यादा होने के बाद किसी विशेष कारणों से सर्वे कार्य को ठप कर दिया गया था।