केशव शाण्डिल्य लगातार तीसरी बार बनें सोनपुर मंडल रेल परामर्शदात्री समिति सदस्य

बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोनपुर मंडल रेल में प्रतिनिधि के रूप में केशव शाण्डिल्य को किया मनोनीत। केशव शाण्डिल्य ने लगातार इस पद पर रहते हुए बेगूसराय जंक्शन,बरौनी लखमिनियां,सिमरिया,तेघड़ा आदि स्टेशनों पर यात्री सुविधा के लिए आवाज उठाई है।

बरौनी बेगूसराय सांसद सह पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री भारत सरकार गिरिराज सिंह ने नये सत्र के लिए सोनपुर मंडल में रेल प्रतिनिधि के रूप में भाजपा नेता केशव शाण्डिल्य को रेल परामर्शदात्री समिति सदस्य मनोनीत किया है।जो 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2023 तक के लिए नियमानुसार रेल प्रतिनिधि सदस्य के रूप केन्द्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह का सोनपुर मंडल क्षेत्र में सांसद प्रतिनिधि के रूप संसदीय क्षेत्र के सभी स्टेशनों का विकास, सौन्दर्यीकरण,ट्रेन ठहराव को लेकर स्थानीय लोगों व रेल यात्रियों को होने वाली समस्याओं से संबंधित विभाग के पदाधिकारी को अवगत कराते हुए उसके निजात की दिशा में समुचित प्रयास हो इसके केशव शाण्डिल्य सांसद प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किए गए हैं।

वहीं पहली बार केशव शाण्डिल्य को स्व भोला बाबू के सांसद के तौर पर अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया था।जिसके बाद श्री शाण्डिल्य को लगातार तीसरी बार सोनपुर मंडल डीआरयूसीसी सदस्य बनाया गया है।डीआरयूसीसी सदस्य के तौर पर बेगूसराय,बरौनी,तेघड़ा स्टेशन पर होने वाले विकास और यात्री सुविधा को कार्य की आज भी क्षेत्र के लोगों में चर्चाएं हैं।

वहीं लगातार तीसरी बार सोनपुर मंडल डीआरयूसीसी सदस्य मनोनीत किये जाने पर भाजपा नेता केशव शाण्डिल्य को भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह,पूर्व अध्यक्ष संजय सिंह,मंडल अध्यक्ष मन्नु मिश्रा, अमरदीप सुमन, दीपक राय, ओमप्रकाश गुप्ता,सुभाष प्रसाद सिंह,गोपाल कुमार,पार्षद दीपक मिश्रा,कांग्रेस नेता राजीव कुमार श्रवण,दलित समाज जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार बल्लु,मुखिया प्रतिनिधि नवीन चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि अरविन्द चौधरी,कांग्रेस नेतासुबोध सिंह,सुबोध दास, घनश्याम सिंह,पूर्व मुखियाअर्जुन महतो,समाजसेवी कृष्णनंदन राय,राजद जिला उपाध्यक्ष राहुल कुमार डब्लू,पार्षद विशेश्वर पासवान आदि ने बधाई दी।