बेगूसराय में इलाके के बंटवारे के विवाद के चलते किन्नरों के दो गुट में जमकर हुई मारपीट

डेस्क : बेगूसराय में किन्नरों के बीच जबरदस्त झगड़ा होने का एक मामला सामने आया है। जिला मुख्यालय के नगर थाना के सामने शुक्रवार के दोपहर किन्नरों के दो गुट में उस वक्त झड़प हो गया जब दोनों गुटों के लीडर किन्नर एरिया का सीमा तोड़ने का आरोप लगा उलझ गए। इस मारपीट में दोनों गुट के कई किन्नर के घायल होने की सूचना है। नगर थाना पुलिस के थानाध्यक्ष ने कड़ी मशक्कत से दोनों गुट में सुलह करवा कर दोनों के क्षेत्र को बांट दिया जिसके बाद मामला शांत हो पाया है।

क्या था मामला जो थाना के सामने ही हुआ मारपीट दरअसल किन्नरों के दो गुट में इसलिए मारपीट हो गया कि दोनों गुट के किन्नर एक दूसरे के एरिया में बधाई वसूलने का आरोप था। एक ग्रुप की लीडर बबली किन्नर ने बताया की हमलोगों के गुट में सबका क्षेत्र बंटा हुआ होता है। लेकिन हमारे विपक्षी गुट के किन्नर हमारे एरिया में आकर बधाई वसूली कर रहे थे। जिसके बाद ट्रैफिक चौक से कचहरी तक के रास्ते मे एक गुट को पूरब और दूसरे गुट को पक्षिम का भाग प्रदान किया गया। तब जाकर किसी प्रकार मामला शांत हो पाया।