Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : बेगूसराय में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका…

    February 28, 2026 12:10 pm

    AISSEE 2026 : शिरोमणि संस्थान के छात्र दक्ष कुमार का परचम, हरियाणा में जनरल कैटेगरी 12वीं रैंक..

    February 27, 2026 11:38 pm

    Begusarai News : होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन सतर्क…

    February 26, 2026 7:12 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Begusarai Crime News : बेगूसराय में अपराधियों ने पत्नी के सामने पति को मारी गोली..इलाके में हड़कंप
    Begusarai News

    Begusarai Crime News : बेगूसराय में अपराधियों ने पत्नी के सामने पति को मारी गोली..इलाके में हड़कंप

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJanuary 19, 2026 11:53 amUpdated:January 19, 2026 11:55 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai Crime News
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai Crime News : बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान लखमीनिया वार्ड-22, सोनार टोली निवासी स्वर्गीय गोविंद यादव के 58 वर्षीय पुत्र कृष्णनंदन यादव के रूप में हुई है।

    सोते समय आवाज देकर बुलाया, फिर किया हमला

    जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 11:30 बजे की है। कृष्णनंदन यादव अपनी पत्नी के साथ घर के अंदर सोए हुए थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाहर से आवाज देकर उन्हें जगाया। जैसे ही वे उठकर बाहर आए, घात लगाए अपराधियों ने उनके सीने में गोली दाग दी। गोली लगते ही वह अचेत होकर गिर पड़े। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    साइलेंसर के इस्तेमाल की आशंका

    परिजनों के मुताबिक, गोली चलने की आवाज बहुत ही धीमी थी। मृतक के पुत्र शिवम कुमार ने बताया कि माँ ने केवल एक हल्की ‘फटाक’ जैसी आवाज सुनी थी। सुबह पुलिस जांच और एक्सरे रिपोर्ट में सीने पर मिले निशानों से यह अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्या में साइलेंसर का प्रयोग किया गया था, ताकि शोर न हो और अपराधी आसानी से भाग सकें।

    घटनास्थल पर मिले अहम सुराग

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सोमवार सुबह गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा (कारतूस का खाली हिस्सा) बरामद हुआ है। जमीन पर बाइक के टायर के निशान मिले हैं। हैरतअंगेज बात यह रही कि घटनास्थल या शरीर पर खून के अधिक निशान नहीं पाए गए।

    “पुलिस सभी तकनीकी और मानवीय पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है। घटनास्थल से एक खोखा मिला है। हत्या के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।”- सुबोध कुमार, डीएसपी, बलिया

    गांव में मातम, पुलिस जांच में जुटी

    परिजनों ने किसी भी प्रकार की पुरानी रंजिश या दुश्मनी से साफ इनकार किया है। कृष्णनंदन यादव पेशे से किसान थे। इस हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस अब गांव के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और बाइक के निशानों के आधार पर अपराधियों की तलाश में जुट गई है।

    Begusarai Crime News Begusarai news Begusarai News in hindi Begusarai News Today Latest Begusarai News
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleLalu Yadav के नाम तेज प्रताप का इमोशनल पोस्ट, प‍िता के ल‍िए छलका प्रेम..जानिए- क्या कहा –
    Next Article Begusarai News : औद्योगिक क्षेत्र के लिए भूमि अधिग्रहण हेतु 21 जनवरी को जनसुनवाई…
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : बेगूसराय में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका…

    February 28, 2026 12:10 pm

    Begusarai News : होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन सतर्क…

    February 26, 2026 7:12 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में भूकंप आपदा से निपटने की तैयारियों का व्यापक अभ्यास

    February 26, 2026 7:06 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : बेगूसराय में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका…

    By सुमन सौरबFebruary 28, 2026 12:10 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत का मामला सामने…

    AISSEE 2026 : शिरोमणि संस्थान के छात्र दक्ष कुमार का परचम, हरियाणा में जनरल कैटेगरी 12वीं रैंक..

    February 27, 2026 11:38 pm

    Begusarai News : होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन सतर्क…

    February 26, 2026 7:12 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में भूकंप आपदा से निपटने की तैयारियों का व्यापक अभ्यास

    February 26, 2026 7:06 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.