बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता और सुंदरता लाने में अधिकारियों और पार्षदों की महती भूमिका, देखें तस्वीरें

न्यूज डेस्क : अगर आप बेगूसराय में रहते हैं और बेगूसराय शहर घूमते हैं तो आपको पता ही होगा कि बेगूसराय नगर निगम के कर्मठ अधिकारियों ने बेगूसराय नगर निगम को किस प्रकार से स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपनी महती भूमिका निभाई है। बेगूसराय नगर निगम के व्यस्ततम चौक कचहरी चौक की यह तस्वीर है।

नगर निगम में भरस्टाचार इस कदर हावी है कि शहर में कचरा , गड्ढा का अंबार लगा हुआ है। बेगूसराय शहर के कई मोहहले ऐसे हैं जहां तक नगर निगम पक्की सड़क नहीं पहुचा सका है। योजनाओं ने नाम पर ओवर स्टीमेट और रसूखदारों को लाभ पहुचाने में बदस्तूर लूटपाट मची हुई है कोई किसी को टोकने वाला नहीं है। नगर निगम में पक्ष विपक्ष सब की मिलीभगत है सभी अपने अपने लोगों को लाभ पहुचाने में लगे रहते हैं।