डेस्क: बिहार में मौसम का बदला पन फिर से दिखने लगा, मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, इन दिनों बंगाल की खाड़ी में जवाद तूफान का असर दिख सकता है, जिसके जल्दी बिहार के कुछ हिस्सों में भी इस तूफान का असर दिख सकता है, हालांकि यह तूफान बिहार तक नहीं आ पाएगा। लेकिन इसके चलते होने वाले मौसमी बदलाव का असर दिख सकता है।
मिली जानकारी के मुताबिक, इस जवाद तूफान के चलते बिहार के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही हल्की बारिश और वज्रपात का भी खतरा बना रहेगा। ऐसी संभावना राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान में जाहिर की गई है। इस तूफान का झारखंड और बंगाल में अधिक असर दिखेगा। फिलहाल, बिहार में ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है। सुबह कोहरे व धुंध की स्थिति बनी रहती है। इस कारण सुबह यातायात भी प्रभावित हो रहा है।
बिहार में ठंड का असर दिखने लगा है:
बता दे की राजधानी पटना एवं बेगूसराय, खगड़िया, पूर्णिया व प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोहरे का असर भी शुरू हो गया है। 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ गया प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। पटना का न्यूनतम तापमान 12 रहा। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक पूर्वी एवं उत्तर पूर्वी हवा का प्रवाह जारी है। इससे प्रदेश में दो-तीन दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि अगले कुछ दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है।