कैबिनेट मंत्रियो की अहम बैठक आज, 3 मई से कड़ी शर्तों के साथ ग्रीन जोन को मिलेगी छूट, जारी रहेंगी ये पाबंदियां

डेस्क : देश के लोकडाउन की समय सीमा अब बढ़ाकर 3 मई तक कर दी गई है। ऐसा बताया जा रहा है की जो भी जिले ग्रीन ज़ोन में होंगे उन्हें खोल दिया जायेगा। जो भी इलाके ग्रीन ज़ोन के अंदर आएंगे उनको चिन्हित कर दिया जायेगा। रेड ज़ोन के इलाको को बिलकुल रियायत नहीं दी जाएगी। सरकार का ऐसा मानना है की जो शहर ज्यादा प्रभावित हैं उनके लिए अलग से रोडमैप तैयार करा जायेगा। हॉटस्पॉट कहलाये जा रहे इलाके पूरी तरह से सील्ड हैं। सरकार ग्रीन जोन में आने वाले इलाको को तीन मई के बाद लॉकडाउन के आगे ना बढ़ाने पर विचार विमर्श कर रही है।

ग्रीन जोन वह इलाके हैं जहां पर संक्रमण ना के बराबर है। इन इलाको में कोरोना का असर बिलकुल ना के बराबर है। इन इलाको में लोकडाउन हटा दिया जाएगा पर जो भी इलाके के स्थानीय वासी हैं सबको मास्क पहनना अनिवार्य होगा, साथ ही सोशल डिस्टन्सिंग का भी भरपूर पालन करना होगा। रेल , बस और हवाई यात्रा पर लोकडाउन की रोक बनी रहेगी। थोड़ा नजर डालते हैं पाबंदियों पर

  1. घर के बाहर मास्क लगाकर जरूर निकले
  2. सोशल डिस्टन्सिंग का पालन जरूर करें।
  3. गिने चुने लोगो के साथ खोलना होगा दफ्तर और कार्यालय।
  4. कम संख्या में दिखेंगे वाहन।
  5. बेहद ख़ास जरूरत को पूरा करने के लिए गतिविधियों को बढ़ावा।

जारी रहेंगी ये पाबंदियां

  1. घर के बाहर मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग होगा अनिवार्य
  2. शादी, समारोह, धार्मिक आयोजन, जनसभा पर होगी पाबंदी
  3. सीमित कर्मचारियों के साथ खोल सकेंगे कार्यालय
  4. सीमित संख्या में ही सड़क पर निकलेंगे निजी वाहन
  5. आवश्यक सेवाओं से जुड़ी गतिविधियाें को ही बढ़ावा
  6. प्रमुख बाजारों की दुकानों को भीड़ रहित व्यापार की छूट
  7. सभी मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे पीएम

लोकडाउन की खत्म होने की तारिख 3 मई है पर फिर से इस पर एक बार चर्चा जरूर करी जाएगी। इससे पहले भी प्रधान मंत्री दो बार बाकी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वार्ता कर चुकें हैं। अगली कोई भी घोषणा बाकी मंत्रियों के सलाह और मश्वरेह को मद्देनजर रखकर करी जाएगी।