पाटलिपुत्रा एलुमनाई एसोसिएशन के पूर्ववर्ती छात्रों का होली मिलन 8 मार्च को

पटना, 04 मार्च 2020 : सर गणेश दत्त पाटलिपुत्रा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पूर्ववर्ती छात्रों का संगठन ‘पाटलिपुत्रा एलुमनाई एसोसिएशन (PAA)’ द्वारा 8 मार्च को होली मिलन का आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी पाटलिपुत्रा एलुमनाई एसोसिएशन की बैठक में आज लिया गया। बैठक की अध्‍यक्षता दीपक सिंह कश्‍यप ने की, जिन्‍होंने बाद में बताया कि PAA द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में देश – विदेश में रह रहे पूर्ववर्ती छात्र शामिल होंगे, जो होली के पावन अवसर पर अपने घर आयेंगे। साथ ही समारोह में PAA के वे एलुमनाई भी शामिल होंगे, जो मूल रूप से पटना में रहते है। उन सबों ने अपनी उपस्थिति सुनिश्चित की है।

दीपक सिंह कश्यप ने बताया कि एसोसिएशन समय समय पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कर एलुमनाई भाईयों से आत्मसात होने का अवसर प्रदान करती रहती है। उनमें से एक यह होली मिलन भी है। उन्‍होंने कहा कि होली मिलन समारोह 8 मार्च को दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित होगा। इसमें परंपरागत मिष्ठान और व्यंजनों के साथ संगीत की भी व्यवस्था की गई है। लगभग 200 से ऊपर पूर्ववर्ती छात्र शामिल होंगे, जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है। समारोह विद्यालय प्रांगण में ही किया जा रहा है।

PAA की बैठक में कार्यकारिणी सदस्य ब्रजेश कुमार, राजीव रंजन सिंह, सुमित कुमार सिन्हा, राकेश अरुण, अमरेंद्र कुमार, विकाश कुमार, मिथिलेश सिंह, कमलेश सिंह और विशाल कुमार भी उपस्थित हुए और आयोजन को बेहतरीन बनाने की प्रक्रिया पर चर्चा हुई।

Exit mobile version