Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : बेगूसराय में उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा, 292 लाभार्थी चयनित..

    March 5, 2026 6:24 pm

    Begusarai News : मंझौल में 6 से शुरू होगी 21वीं राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप…

    March 5, 2026 6:20 pm

    बेगूसराय में आधी रात ‘बर्बरता’: होमगार्ड अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के आरोप, SDM पर बदसलूकी की शिकायत

    March 4, 2026 11:39 am
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय समेत 11 जिलों में ग्रामीण SP के कार्यक्षेत्र निर्धारित, थानों का हुआ बंटवारा….
    Begusarai News

    बेगूसराय समेत 11 जिलों में ग्रामीण SP के कार्यक्षेत्र निर्धारित, थानों का हुआ बंटवारा….

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबFebruary 13, 2026 2:31 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai News
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बिहार सरकार ने राज्य के पुलिस प्रशासनिक ढांचे को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश और गृह मंत्री सम्राट चौधरी की मंजूरी के बाद, बेगूसराय सहित प्रदेश के 11 जिलों में तैनात ग्रामीण पुलिस अधीक्षकों (Rural SP) के क्षेत्राधिकार का विधिवत निर्धारण कर दिया गया है।

    गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अब ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी स्पष्ट तौर पर विभाजित कर दी गई है।

    बेगूसराय : तीन अनुमंडल और 11 थाने ग्रामीण SP के जिम्मे

    बेगूसराय जिले के लिए जारी अधिसूचना के तहत ग्रामीण एसपी के कार्यक्षेत्र को स्पष्ट कर दिया गया है। अब बेगूसराय ग्रामीण एसपी के सीधे नियंत्रण में जिले के तीन महत्वपूर्ण अनुमंडल होंगे

    • मंझौल अनुमंडल
    • बखरी अनुमंडल
    • बलिया अनुमंडल

    इन तीनों अनुमंडलों के अंतर्गत आने वाले सभी 11 थानों की कमान अब ग्रामीण एसपी के हाथों में होगी। वे इन क्षेत्रों में अनुसंधान (जांच), केस की समीक्षा और अपराध पर लगाम लगाने के लिए सीधे तौर पर उत्तरदायी होंगे।

    निलंबन की भी शक्ति

    सरकार ने ग्रामीण एसपी के अधिकारों को भी स्पष्ट कर दिया है। ग्रामीण एसपी को अपने क्षेत्राधिकार में आने वाले दारोगा (SI), सिपाही और हवलदार को निलंबित करने का अधिकार दे दिया गया है। हालांकि, पुलिस लाइन के पदाधिकारियों पर कार्रवाई के लिए उन्हें जिला एसपी (City/Main SP) से परामर्श करना अनिवार्य होगा।

    विदित हो कि राज्य सरकार ने वर्ष 2022 में ही इन 11 जिलों में ग्रामीण एसपी के पद सृजित किए थे, लेकिन अब नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उनके क्षेत्राधिकार की स्थिति पूरी तरह साफ हो गई है।

    Begusarai Gramin SP Begusarai news Begusarai News in hindi Begusarai News Today Begusarai Rural SP
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखगड़िया में बेगूसराय की नर्स ने की आत्महत्या- सुसाइड नोट में महिला थानाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप..
    Next Article बेगूसराय: संस्कृति पब्लिक स्कूल का 13वां वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : बेगूसराय में उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा, 292 लाभार्थी चयनित..

    March 5, 2026 6:24 pm

    Begusarai News : मंझौल में 6 से शुरू होगी 21वीं राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप…

    March 5, 2026 6:20 pm

    बेगूसराय में आधी रात ‘बर्बरता’: होमगार्ड अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के आरोप, SDM पर बदसलूकी की शिकायत

    March 4, 2026 11:39 am

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : बेगूसराय में उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा, 292 लाभार्थी चयनित..

    By सुमन सौरबMarch 5, 2026 6:24 pm

    Begusarai News : समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में गुरुवार को जिला पदाधिकारी श्रीकांत…

    Begusarai News : मंझौल में 6 से शुरू होगी 21वीं राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप…

    March 5, 2026 6:20 pm

    बेगूसराय में आधी रात ‘बर्बरता’: होमगार्ड अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के आरोप, SDM पर बदसलूकी की शिकायत

    March 4, 2026 11:39 am

    Begusarai News : होली से पहले शराबबंदी की निकली हवा, सड़क पर गिरीं बोतलें तो लूटने को मची होड़..

    March 3, 2026 7:05 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.