बेगूसराय में हाथी का दांत बन कर पानी के जरुरत मंद को मुंह चिढ़ा रहे सरकारी चापाकल

डेस्क : बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र के खराब पड़े चापाकल की मरम्मत की मांग को लेकर शनिवार को विकासशील इंसान पार्टी कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया। चरणबद्ध आंदोलन की पहली कड़ी में आज लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता से मांग पत्र के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र के खराब पड़े चापाकल की अविलंब मरम्मत करने की गुहार लगाई गई।

मौके पर विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष समीर सिंह चौहान ने कहा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के द्वारा जो चापाकल नगर निगम क्षेत्र में करवाए गए। अधिकांश चापाकल हाथी का दांत बन कर लोगों का मुंह चिढ़ा रहे हैंl संवेदक के ऊपर 5 साल तक चापाकल के रखरखाव की जिम्मेदारी थी। दो-चार महीने में अधिकांश चापाकल खराब हो गएl लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा कभी उन खराब पड़े चापाकल की कोई सुध नहीं ली गई।

नगर निगम क्षेत्र के वैसे घर जहां मोटर का पानी उपलब्ध नहीं हैl वहां चापाकल दैनिक जीवन का हिस्सा है गरीब बस्तियों के लोग सामूहिक चापाकल से पानी लेते हैं। कभी-कभी बिजली के लगातार कई घंटे तक खराब रहने पर सामूहिक चापाकल की उपयोगिता बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 26 और 27 के लगभग सभी चापाकल खराब पड़े हुए हैं। क्षेत्रों की अधिकांश गरीब आबादी सामूहिक चापाकल पर निर्भर है। चापाकल के खराब होने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर चापाकल की मरम्मत युद्ध स्तर पर नहीं कराई गई तो लॉक डाउन के बाद विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगेl मौके पर कर्मवीर सिंह अखिलेश साहनी सुनील साहनी रंजीत कुमार उपस्थित थे।