Begusarai News

बेगूसराय के 8 प्रखंड को बाढ़ग्रस्त घोषित करने की मांग, गिरिराज सिंह ने जताई गहरी चिंता

Begusarai News। केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार से बेगूसराय के आठ प्रखंडों को तत्काल बाढ़ग्रस्त घोषित करने की मांग की। गिरिराज सिंह ने बताया कि 3 अगस्त से गंगा का पानी गांवों में प्रवेश कर गया था। तब से अब तक बाढ़ ने आठ प्रखंडों को बुरी तरह तबाह कर दिया है।

उन्होंने कहा कि “गांव-गांव में पानी भर गया है, लोगों के घर ढह रहे हैं, जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है। इस प्राकृतिक आपदा से लोग लगातार जूझ रहे हैं।” गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हालात बेहद गंभीर हैं और तत्काल सरकारी हस्तक्षेप की जरूरत है।

उन्होंने CM नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम से अपील की कि इन आठ प्रखंडों को बाढ़ क्षेत्र घोषित किया जाए।गिरिराज ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कदम नहीं उठाया गया तो जनता का आक्रोश और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि वे खुद मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस मुद्दे पर आग्रह करेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now