Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बेगूसराय में सनसनी : रील बनाने के शौकीन 14 वर्षीय छात्र की गोली मारकर हत्या, बहियार में मिला शव..

    March 24, 2026 8:34 pm

    बेगूसराय में PMAY-G घोटाला : मुखिया ने अपनी माँ को लाभार्थी बना हड़पी गरीब की राशि, कागजों पर बन गया महल

    March 24, 2026 7:05 pm

    Begusarai में दिनदहाड़े बैंक डकैती: Axis Bank में घुसे 6 हथियारबंद अपराधी, बंधक बनाकर लाखों की लूट

    March 24, 2026 2:17 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय : गंगा के बढ़ते जलस्तर से दियारा क्षेत्र संकट में, 60 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित
    Begusarai News

    बेगूसराय : गंगा के बढ़ते जलस्तर से दियारा क्षेत्र संकट में, 60 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबAugust 30, 2025 1:53 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Ganga river flooded again in Begusarai
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Flood Again in Begusarai : गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि ने दियारा क्षेत्र की करीब 60 हजार से अधिक की आबादी को गंभीर संकट में डाल दिया है। बाढ़ का पानी मुख्य सड़कों पर फैल जाने से लोगों का आवागमन ठप हो गया है। कई गांवों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह टूट चुका है, जबकि कई अन्य गांव संपर्क टूटने की कगार पर हैं।

    बलिया प्रखंड के लखमिनियां-मसुदनपुर दियारा सड़क पर चेचियाही ढाब के पास तीन फुट से अधिक पानी भर गया है, जिससे पैदल आना-जाना भी मुश्किल हो गया है। वहीं, सनहा-गोदरगामा बांध से शादीपुर दियारा और बिशनपुर जाने वाला पथ तथा तुलसीटोल-परमानंदपुर-मिर्जापुर मार्ग पर भी तीन फुट पानी बह रहा है। इसके चलते परमानंदपुर, ताजपुर, भवानंदपुर और पहाड़पुर पंचायत के दर्जनों गांवों का संपर्क टूट चुका है।

    ग्रामीण जान जोखिम में डालकर पानी पार करने को मजबूर हैं। अभी तक प्रशासन की ओर से नाव की व्यवस्था नहीं की गई है। कई स्कूलों में भी पानी प्रवेश कर गया है। शिक्षक जोखिम उठाकर स्कूल पहुंच तो रहे हैं, लेकिन छात्र-छात्राएं विद्यालय नहीं जा पा रहे है।

    फतेहपुर और भगतपुर पंचायत भी आंशिक रूप से बाढ़ की चपेट में हैं। परमानंदपुर, हुसैना, मिर्जापुर, मसूदनपुर, भवानंदपुर, ताजपुर, सहबेगपुर, सैदपुर, नौरंगा और सोनवर्षा सहित कई गांवों में लोग गंगा के बढ़ते जलस्तर से दहशत में हैं। यदि जलस्तर में वृद्धि जारी रही, तो आने वाले दिनों में हालात और भयावह हो सकते हैं।

    इधर, बछवाड़ा प्रखंड की चमथा पंचायत-1, 2, 3, विशनपुर और दादुपुर में भी गंगा नदी उफान पर है। चमथा दियारा पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। पिछले सप्ताह जलस्तर घटने से लोगों को राहत मिलने लगी थी और वे घर लौटने लगे थे, लेकिन बीते दो दिनों से पुनः जलस्तर बढ़ने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

    Flood Again in Begusarai Flood in Begusarai
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली ले जाने के नाम पर बेगूसराय स्टेशन पर पत्नी को छोड़कर फरार हुआ पति
    Next Article बेगूसराय में कांग्रेस-बीजेपी के बीच झड़प: PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर गुस्से में कार्यकर्ता
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    बेगूसराय में सनसनी : रील बनाने के शौकीन 14 वर्षीय छात्र की गोली मारकर हत्या, बहियार में मिला शव..

    March 24, 2026 8:34 pm

    बेगूसराय में PMAY-G घोटाला : मुखिया ने अपनी माँ को लाभार्थी बना हड़पी गरीब की राशि, कागजों पर बन गया महल

    March 24, 2026 7:05 pm

    Begusarai में दिनदहाड़े बैंक डकैती: Axis Bank में घुसे 6 हथियारबंद अपराधी, बंधक बनाकर लाखों की लूट

    March 24, 2026 2:17 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बेगूसराय में सनसनी : रील बनाने के शौकीन 14 वर्षीय छात्र की गोली मारकर हत्या, बहियार में मिला शव..

    By सुमन सौरबMarch 24, 2026 8:34 pm

    Begusarai Crime News : बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों के तांडव के बीच एक और दिल…

    बेगूसराय में PMAY-G घोटाला : मुखिया ने अपनी माँ को लाभार्थी बना हड़पी गरीब की राशि, कागजों पर बन गया महल

    March 24, 2026 7:05 pm

    Begusarai में दिनदहाड़े बैंक डकैती: Axis Bank में घुसे 6 हथियारबंद अपराधी, बंधक बनाकर लाखों की लूट

    March 24, 2026 2:17 pm

    Begusarai Crime News : मछली कारोबार के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली…

    March 24, 2026 1:55 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.