Former MP Ramjivan Singh's son Dr. Rajiv Nayan joined Jan Suraj

वरिष्ठ समाजवादी नेता रामजीवन सिंह ने जन सुराज को दिया समर्थन, पुत्र राजीव नयन पार्टी में शामिल

Miracare MULTISPECIALITY logo1b

Begusarai News : बिहार की सियासत में एक बड़ा उलटफेर सामने आया है। प्रदेश के वरिष्ठ समाजवादी नेता और पूर्व सांसद-विधायक रामजीवन सिंह ने जनसुराज को समर्थन देने का ऐलान किया है। उनके पुत्र डॉ. राजीव नयन शुक्रवार को चेरिया बरियारपुर स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में जनसुराज से जुड़ गए। उन्हें जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर प्रशांत किशोर ने कहा कि, “रामजीवन सिंह उन गिने-चुने नेताओं में हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि अगर वे सक्रिय राजनीति में रहते तो राजनीति की दिशा कुछ और होती। उन्होंने अब जन सुराज को अपना आशीर्वाद दिया है और अपने पुत्र को पार्टी के कार्यों में शामिल होने की अनुमति दी है। इसके लिए मैं उनका आभार प्रकट करता हूं।”

पांच दशक लंबा राजनीतिक सफर

रामजीवन सिंह का राजनीतिक जीवन करीब 50 वर्षों तक रहा है। वे 5 बार विधायक और 2 बार सांसद चुने गए। कर्पूरी ठाकुर समेत बिहार की कई सरकारों में मंत्री रहे। इसके अलावा, वे जदयू के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्ष 2009 में उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया था।

शिक्षा जगत से राजनीति में एंट्री

रामजीवन सिंह के पुत्र डॉ. राजीव नयन (59 वर्ष) शिक्षा जगत से जुड़े रहे हैं। वे बेगूसराय के मंझौल स्थित महेंद्र सावित्री कॉलेज में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले 27 वर्षों तक इसी कॉलेज में प्रोफेसर रहे। अब उनके राजनीति में कदम रखने से चेरिया बरियारपुर और आसपास के इलाके की सियासत में नई हलचल मच गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now