खुशखबरी! बेगूसराय में शुरू हुआ FM की सेवा, अब शहर के 13KM एरिया तक सुन सकते है लोग..

FM service in Begusarai : बेगूसराय शहर वासियों के लिए एक अच्छी खबर निकल कर सामने आई हैं। जी हां..करीब लंबे अरसे का इंतजार अब खत्म हो चुका है। क्योंकि, अब अपने शहर बेगूसराय में प्रसार भारती के बंद हो चुके दूरदर्शन केंद्र फिर से शुरू हो चुका है। PM Modi ने वर्चुअल माध्यम से FM ट्रांसमीटर का उद्घाटन किया।

जानकारी के लिए आपको बता दे की फिलहाल, जिलावासियों को सुबह से 6 बजे से रात 11 बजे तक FM की सेवा मिलना शुरू हो गया है। पहले चरण में उपभोक्ता विविध भारती पर गानों के साथ-साथ समाचार भी सुनेंगे। इसके बाद स्थानीय भाषा में भी सेवा शुरू की जाने की तैयारी है।

मालूम हो की शहर के चारों दिशाओं में करीब 10Km के रेडियस में FM का ट्रायल प्रसारण 1 दिसम्बर से ही किया जा रहा था। अब 10 से 13Km की परिधि में जिला वासी सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक लोग इसकी सुविधा लेगे। बेगूसराय वासियों को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक 100.1 मेगा हर्टज पर एफएम की सेवा मिलना शुरू हो गया है ।

मिली जानकारी के मुताबिक, अभी सिर्फ विविध भारती की सेवा मिलेगी। जिसके तहत गाना के बीच-बीच में प्रति घंटा समाचार भी प्रसारित होंगे। आगामी कुछ समय मे दरभंगा रेडियो स्टेशन से कनेक्ट कर यहां क्षेत्रीय भाषा मैथिली में भी एफएम सेवा का प्रसारण शुरू करने की योजना है। अभी 10 से 13 किलोमीटर तक लोगों को सुविधा मिल रही है। आने वाले वक्त में इसका पावर बढ़ाया जाएगा तो पूरे जिले के लोगों को एफएम सेवा मिल सकेगी।